अपना घर आश्रम उदयपुर की मानवीय पहल से लापता युवक का परिजनों से पुनर्मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर की संवेदनशील एवं मानवीय सेवा के माध्यम से छह माह से लापता युवक का उसके परिजनों से पुनर्मिलन संभव हो पाया। गांव यादगारपुर, पोस्ट कच्छेवा, जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश) निवासी युवक प्रदीप नोएडा में कार्य करने के दौरान लापता हो गया था।

उदयपुर आरपीएफ पुलिस द्वारा प्रदीप प्रभुजी को सेवा एवं उपचार हेतु अपना घर आश्रम उदयपुर में भर्ती कराया गया। आश्रम में प्रभुजी का नियमित उपचार, समुचित देखभाल एवं काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान प्रदीप प्रभुजी ने अपने पिता अनार सिंह का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। संपर्क करने पर जानकारी मिली कि उनके पिताजी अस्वस्थ होने के कारण स्वयं आने में असमर्थ हैं। इसके पश्चात परिवार की ओर से उनके साले प्रेम सिंह को प्रदीप प्रभुजी को लेने हेतु अपना घर आश्रम उदयपुर भेजा गया।

प्रभुजी के फूफा प्रेम सिंह ने बताया कि लापता होने के समय प्रदीप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आश्रम में निरंतर उपचार एवं स्नेहमय वातावरण मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ।

आश्रम द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी एवं वित्त सचिव प्रकाश जोशी द्वारा प्रदीप प्रभुजी को उपर्णा पहनाकर हर्षोल्लास के साथ उनके फूफा प्रेम सिंह के साथ सकुशल उनके पैतृक गांव यादगारपुर, पोस्ट कच्छेवा, जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश) के लिए विदा किया गया।

अपना घर आश्रम उदयपुर की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए परिजनों ने आश्रम परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments