द्वितीय तुलसी शोभायात्रा को लेकर दिया गणेश जी को निमंत्रण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

- सर्व समाज जाग्रति संघ के नेतृत्व में निकाली जाएगी शोभायात्रा 

- शाही लवाजमें के साथ निकाली जाएगी शोभायात्रा 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सर्व समाज जाग्रति संघ और ब्रजवासी गौरक्षक सेवा के तत्वावधान में चौमूं शहर में "द्वितीय तुलसी शोभायात्रा" का आयोजन 25 दिसंबर को बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा | कार्यक्रम की शुरुआत और सफलता को लेकर आज सर्व समाज जाग्रति संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा के नेतृत्व में चौमूं गढ़ स्थित गणेश जी को प्रथम निमंत्रण दिया गया |

इस दौरान पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता की प्रार्थना की | मंदिर महंत बालकिशन ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा और जिला अध्यक्ष आचार्य पंडित रामस्वरूप शर्मा को माला पहनाकर, साफा बंधवाकर और गणेशजी की फोटो भेंटकर आशीर्वाद दिया | वहीं सर्व समाज जाग्रति संघ द्वारा कार्यकर्ताओं को माला और दुपट्टा पहनाकर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया |

सर्व समाज जाग्रति संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को लोग क्रिसमस डे मनाते हैं जो कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है | हमारे देश में 25 दिसंबर को सभी देशवासी तुलसी दिवस मनाएं इसी को लेकर पूरे साल भर हर महीने की 25 तारीख को तुलसी की शोभायात्रा निकालते हैं | साथ ही गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं | राज्य और केंद्र सरकार से इसकी मांग कर रहे हैं |

जिला अध्यक्ष आचार्य पंडित रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे रेलवे स्टेशन रोड, श्याम नगर स्थित श्याम मंदिर से तुलसी शोभायात्रा का शुभारंभ होगा | शोभायात्रा शाही लवाजमें के साथ निकाली जाएगी | सभी महिलाएं अपने सिर पर तुलसी के गमले लेकर चलेगी | साथ ही पुरुष भी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के बैनर लेकर चलेंगे | शोभायात्रा में कई संत महात्मा मौजूद रहेंगे | शोभायात्रा सुभाष सर्किल, धोली मंडी, थाना मोड होते हुए राजविलास गार्डन पहुंचेगी | शोभायात्रा में शामिल सभी धर्मावलंबियों को नि:शुल्क भोजन प्रसादी के बाद विसर्जन होगा |


गणेश निमंत्रण के दौरान नाथू लाल शर्मा, बनवारी लाल भातरा, पूर्व गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, गौरक्षक शेर सिंह कुमावत, राम गोपाल, विनोद बासोतिया, शिक्षाविद हजारीलाल शर्मा, कैलाश तिवारी, अशोक, मेघराज शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मनोहर शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलजारी गंगवाल, ओमप्रकाश शर्मा, बनवारी लाल, अमित तिवारी, महेश शर्मा, अर्जुन गैसका, गोपाल शर्मा, सुभाष मिश्रा, साधुराम, अंबालाल, महंत राम बिहारी दास, विष्णु दत्त, रामचरण, कैलाश बोहरा, ओम प्रकाश शर्मा, अक्षय जगाका, बाबूलाल जांगिड़, श्याम शर्मा, बसंत लालनी, सुंदरलाल सैनी , अजय कुमार सैनी, राजेंद्र सेन, ओमप्रकाश भातरा, जनार्दन भातरा, महंत कैलाश भगत सहित कई लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments