पूर्व पार्षद विक्रम सिंह जोधा ने दिया थानाधिकारी को ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नगर परिषद चौमूं के पूर्व पार्षद विक्रम सिंह जोधा ने थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है | ज्ञापन में बताया कि मोरीजा रोड स्थित प्राचीन कालीन ऐतिहासिक सती माता के स्थान एवं राजपूत शमशान स्थल असामाजिक तत्वों की शरण स्थली तथा अनैतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है | यहां पर वेश्यावृत्ति, जुआ, नशे की गतिविधियों होने के साथ-साथ अपराधी लोगों के जमावड़े का स्थान बन चुका है |

यहां पर अपराधी रात को संगठित रूप से उपस्थित होते हैं और वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाकर कस्बे में निकलते हैं | केयर टेकिंग के अभाव में यहां पर गंदी गतिविधियों में लिप्त लोग पड़े रहते हैं और आसपास के लोग उनसे परेशान है | अर्ध रात्रि के बाद वह बाहर निकलते हैं और हत्या, चोरी, छेड़छाड़, लूटपाट जैसी गतिविधियों को अंजाम देते हैं  | ऐसे लोग दिनभर इस स्थान पर बैठे रहते हैं |

इसके अलावा प्राचीन कालीन सती माता का स्थान होने के कारण नव विवाहित दूल्हा दुल्हन चाहे वह किसी भी समाज के हो यहां पर प्रथम धोक लगाने आते हैं, लेकिन असामाजिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों की वजह से वह अंदर नहीं जाते हैं | 

ज्ञापन में निवेदन किया कि प्राचीन कालीन ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए कानूनी प्रयास किया जाए | इसके साथ ही यहां पर देखरेख के अभाव मैं सफाई व्यवस्था भी नहीं होती | जहां पर किसी का ध्यान नहीं जाता जहां पर अंत्येष्टि होती है उस जगह शराब पीकर अपवित्र कर रखा है | चारों तरफ कीचड़ गंदगी और शराब की बोतल नशे का सामान आदि बिखरे हैं | थानाधिकारी प्रदीप शर्मा से समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments