गीता क्विज़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अद्भुत ज्ञान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत बलीचा स्थित एसकेबी ग्लोबल स्कूल अंतर विद्यालय गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेते हुए गीता ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रधानाध्यापिका कुसुम भटनागर ने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में विद्यार्थियों से गीता जी पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। द्वितीय चरण में बच्चों ने गीता के श्लोकों का स्वाध्याय प्रस्तुत करते हुए उनके अर्थ भी बताए। दोनों चरणों के संयुक्त परिणाम के आधार पर शीर्ष पांच टीमें अंतिम क्विज़ राउंड में पहुंची।

अंतिम चरण में गीता जी पर सामान्य ज्ञान राउंड, अध्यायों एवं श्लोक संख्याओं पर आधारित राउंड, विभूति योग राउंड तथा रैपिड फायर राउंड शामिल थे। रोमांचक प्रतिस्पर्धा में डीपीएस स्कूल विजेता रहा, जबकि एसकेबी ग्लोबल स्कूल द्वितीय तथा सेंट्रल अकादमी सेक्टर-5 तृतीय स्थान पर रही। आदिनाथ स्कूल और मीकाडो किड्स स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यापीठ के पूर्व वाइस-चांसलर प्रो. बी. पी. भटनागर ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि “आज जीवन प्रबंधन में गीता का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों, विशेषकर आईआईएम में भी गीता का गहन अध्ययन करवाया जाता है।”

विशिष्ट अतिथियों में लर्न गीता – गीता परिवार के प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया तथा समाजसेवी नवनीत भट्ट सम्मिलित हुए। कनेरिया ने ‘लर्न गीता’ कार्यक्रम के माध्यम से गीता पढ़ने, पढ़ाने और जीवन में उतारने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चित्तौड़गढ़ के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश पालीवाल, गीता व्रती एवं पूर्व अध्यापिका सुशीला लाहोटी तथा संस्कृत भारती विद्वत परिषद की प्रमुख डॉ. रेनू पालीवाल शामिल थीं। क्विज़ मास्टर की भूमिका महिमा चौबीसा और कल्पना परमार ने निभाई।

कार्यक्रम में सुशीला देवी बंसल, सीमा कुमावत तथा अनिल लोहाटी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में संस्था सचिव डॉ. आदेश भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति जागरूकता व रुचि बढ़ाना था, जिसमें बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments