भारत पथिक संस्थान जयपुर द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर भारत पथिक संस्थान, जयपुर द्वारा एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वनेत्र आई हॉस्पिटल, जयपुर के चिकित्सकों के सहयोग से गरीब साहेब मानवधर्म आश्रम, श्मशान के पास, गिरधारीपुरा, जयपुर में आयोजित हुआ।

भारत पथिक संस्थान के सचिव अनिल बिलोनिया ने बताया की शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने नेत्र जांच व परामर्श का लाभ लिया। 39 महिला पुरुषों के मोतियाबिंद व अन्य नेत्र रोगियों के ऑपरेशन हेतु चयन किया | डॉक्टरों की टीम द्वारा आँखों की जांच, परामर्श, दवाइयों का वितरण तथा आगे की चिकित्सा हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र बिलोनिया, संस्थापक—भारत पथिक संस्थान ने की। इस अवसर पर तेज प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष—गिरधारीपुरा विकास समिति, रामकुमार अटल, संचालक—गरीब साहेब मानवधर्म आश्रम संत आनंद साहेब, मोहनलाल मुंडोतिया पूर्व अध्यक्ष भारत पथिक संस्थान, प्रभु बैरवा तथा विकास समिति के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। भारत पथिक संस्थान ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments