पुस्तकालय परिषद् की 27वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जोधपुर (संस्कार सृजन) पुस्तकालय परिषद्, जोधपुर द्वारा “पढ़ने की आदत : चुनौतिया और परिवर्तन”  विषय पर एक दिवसीय 27वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, ऐश्वर्या कॉलेज (ऑटोनोमस), कमला नेहरू नगर, जोधपुर के पुस्तकालय परिसर में आयोजित किया गया।  

इस अवसर पर मुख्य अथिती डॉ. ऋषि नेपालिया, प्राचार्य ऐश्वर्या कॉलेज ने विधार्थियों से तकनीकी युग में समय का सदुपयोग और मोबाइल फ़ोन के उचित उपयोग की बात कही। साथ ही कहा कि पुस्तको को अपनाने से मानसिक शांति रहती है और एकांतता  से मुक्ति, चित शांत रहता है।  

डॉ एस. आर. रंगनाथन की विचारधारा को आज के समय में भी प्रांसागिक बताया एवंम इसे नवीन तकनीकी से जोड़कर पुस्तकालय सेवाएं पाठकों को प्रदान करने पर बल दिया। पुस्तकालय परिषद् के पूर्व अध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आर. एस. राठौड़, फाउंडर, पुस्तकालय परिषद् ने की। 

उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पुस्तकालयाध्यक्ष को अध्ययन की आदत रखने और मोबाइल फ़ोन के उपयोग की सीमा से अवगत करवाया, तकनीकी युग में कागज के कम उपयोग की सहराना की, जो की समय की मांग है। आज के समय के अनुसार पाठकों को पुस्तकालय सेवांए प्रदान करने पर बल दिया। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के पूर्व लाइब्रेरियन  और पुस्तकालय परिषद् के अध्यक्ष डॉ एस डी व्यास ने  चिंतन मनन पर जोर देते हुए कहा कि पुस्तक को पढ़ने से उस कालखंड में पहुँच जाते है जहा पुस्तक हमें ले जाती है। 

पुस्तकालय को स्वचालित करने, कॉपीराइट, इन्फ्लिब नेट की सेवाए उपयोग लेने तथा इ- रिसोर्सेज सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया। आरएलए के जर्नल की प्रति सभी को भेट की और ऐश्वर्या कॉलेज में भी 10 प्रतियां भेट की।  पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष वी पी सिंह ने अनुशासन और सिखने की और जोर दिया कि आज के तकनीक युग में पुस्तकों को जरुर पढना चाहिए। ये आँखों  और चित के लिए उपयोगी है। 

पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष वासूदेव मालवीय ने एआई के इमोशनल इंटेलिजेंस को समझाया साथ ही साथ पढने के, लिखने के तरीके बताये। वक्ता सुरेन्द्र सिंह राठौड , लाइब्रेरियन, ऐश्वर्या कॉलेज, जोधपुर ने ओपन एक्सेस सिस्टम से पुस्तकों को पाठको से जोड़ने की बात कही , जिसको तकनीकी द्वारा अपनाया जा सकता है। 

ऑनलाइन माध्यम से डिजिटल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ़ लाइब्रेरी रिसोर्स को अपनाने पर बल दिया। आपने लाइब्रेरी डेवलपमेंट इन द मॉडर्न एरा विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। 

बीएसआई के वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष जगदीश यादव ने तकनीक को अपनाने पर जोर दिया जो समय की मांग है। जिससे व्यक्ति कुशल और दक्ष हो सके ताकि तकनीक से वह उचित मंजिल तक पहुच सके। जो भी तकनीक अपनाई जाए उसका पूर्व परीक्षण कर अपनाने पर जोर दिया। 

डिजिटल साक्षरता पर जोर दिया कि शिक्षा मानव का अधिकार है लेकिन इंटरनेट, दृश्य संचार साधनों, OTT जैसे प्लेटफार्म ने पढ़ने की आदत खत्म कर दी है। रीडिंग हैबिट्स से याददास्त दुरस्त रहती है। श्रुति, स्मृति और पूर्व में लिखने पढने की जिज्ञासा पर प्रकाश डाला। वक्ता डॉ राजेश चौधरी ने क्रांफ्रेन्स में पत्र-वाचन किया। 

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष बालू राम ने कहा की रंगनाथन जी ने पुस्तकालय विज्ञानं के लिए बहुत प्रयास किये साथ ही साथ चैटजीपिटी, एआई , जैमिनी आदि के बारे में जानकारी दी। पाठकों में रीडिंग हैबिट बढ़ाने के लिए पुस्तकालय का अपग्रेड करना होगा। 

वक्ता कँवर लाल ने सूचना प्रौद्योगिकी के ज्ञान के बिना आज के समय में पुस्तकालय का प्रबंध करना संभव नहीं हैं तथा विभिन्न सेमिनार को अटेंड करना और ज्ञान प्राप्ति से उच्चाइयो पर पंहुचा जा सकता है । पुस्तकालय परिषद् के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड ने पुस्तकालय परिषद् की वार्षिक गतिविधियां एवमं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

साथ ही पुस्तकालय परिषद की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमे डॉ एस. डी. व्यास - अध्यक्ष, रतन सिंह सोलंकी  – उपाध्यक्ष, जगदीश यादव  - सचिव, सुरेन्द्र सिंह राठौड- कोषाध्यक्ष, बालू राम - सयुक्त सचिव एवं कँवर लाल - पीआरओ निर्वाचित किये गए। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ आर एस राठौर ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ऐश्वर्या कॉलेज के पुस्तकालयाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड ने ज्ञापित किया।  

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments