डॉ राजेश कुमार सैनी के कार्यक्रम का आकाशवाणी जयपुर से होगा प्रसारण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नवलगढ़ (संस्कार सृजन) डॉ. राजेश कुमार सैनी (हरितगृह विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेनर का आकाशवाणी केंद्र जयपुर से कृषि आधारित कार्यक्रम खेती बाड़ी के अंतर्गत विषय प्लास्टिक कल्चर ने बदले खेती के तरीके का प्रसारण शनिवार को होगा |

सैनी ने इस कार्यक्रम में प्लास्टिक कल्चर की उपयोगिता ग्रीन हाउस के महत्व एवं पोली हाउस, शेड नेट हाउस वॉकिंग टनल लो टनल हाईटेक नर्सरी में लगने वाली प्लास्टिक फिल्म छाया जाल नेट एवं प्लास्टिक से बने सामान के बारे में बताया |

ग्रीन हाउस में वातावरण नियंत्रण, कीट नियंत्रण के कृषि उपकरण एवं फार्म पॉन्ड, स्प्रिंकलर ड्रिप इरीगेशन, रेन गन मिनी स्प्रिंकलर प्लास्टिक मलच, फर्टिगेशन तकनीक एवं तुरई उपरांत प्रबंधन में प्लास्टिक की उपयोग के बारे में जानकारी दी और युवाओं को ग्रीन हाउस को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने संरक्षित खेती को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती बताया जिसमें की पौधों का संरक्षण किया जाता है एवं उपयुक्त वातावरण प्रदान किया जाता है और उच्च गुणवत्ता का उत्पाद व ज्यादा उत्पादन प्राप्त किया जाता है। उन्होंने ग्रीन हाउस में सब्जियां एवं फूलों की उन्नत खेती को लाभप्रद एवं समय की मांग बताया। कृषकों से आह्वान किया कि परंपरागत खेती को छोड़कर इसे अपनाएं क्योंकि ग्रीन हाउस में से मौसमी सब्जियां की खेती फायदे का सौदा है | सैनी पिछले 25 वर्षों से कृषि क्षेत्र में किसानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं देश विदेश का दौरा कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि सैनी कृषि विशेषत एवं इंटरनेशनल ट्रेनर है साथ ही पूर्व में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके है। सैनी देश-विदेश (नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स नेपाल, अफगानिस्तान) की यात्रा कर चुके हैं। सैनी लंबे अरसे से कृषि, हाईटिक खेती बागवानी वृक्षारोपण पर्यावरण, पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 

सैनी पर्यावरण एवं कृषि संबंधित पत्र पत्रिकाएं, समाचार पर्ने, सामुदायिक रेडियो एवं सोशल मीडिया से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं | सैनी शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं। किसान वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं। राज्य में हाईटेक खेती के प्रचार प्रसार के लिए सदैव तत्पर रहते हैं उन्होंने बताया की प्रदेश में ग्रीनहाउस में सब्जियों एवं फूलों की उन्नत खेती की असीम संभावनाएं हैं अतः कृषक ग्रीनहाउस तकनीकी अपना कर मुनाफा कमाए। 

डॉ. सैनी ने बताया कि प्रदेश में बेमौसमी सब्जियां एवं हाईटेक नर्सरी पौधे उगाए जा सकते हैं एवं फॉर्म पॉन्ड बनाकर पानी का संचय किया जा सकता है। यह प्लास्टिक कल्चर ही है जिसमें किसानों की दुनिया में क्रांति ला दी है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments