विधायक ने जयपुर से गोविंदपुरा बासडी परिवहन सेवा बहाल करने के लिए MD को लिखा पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) विधायक मनीष यादव ने ने राजस्थान परिवहन निगम के MD को पत्र लिखकर जयपुर से गोविंदपूरा बासडी परिवहन सेवा को बहाल करने की माँग की। 

गौरतलब है कि विधायक को ग्रामीणजनों व विद्यार्थियों ने ज्ञापन देकर अवगत करवाया था कि इस मार्ग पर बस बंद होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है, जिसको लेकर विधायक ने पत्र लिखा। विद्याधर  नगर डिपो द्वारा चांदपोल (जयपुर) से गोविंदपुरा बासडी वाया चौमूं उदयपुरिया मोड़, चिमनपुरा, ईटावा, तिगरिया मोड़, बांस का टीबा, तिगरिया, धानोता, रावपुरा मार्ग पर परिवहन सेवा का नियमित संचालन किया जाता था।

इस परिवहन सेवा का उपयोग प्रतिदिन सैकड़ों यात्रीगण करते थे, जिनमें आमजन, मरीज, नौकरीपेशा कर्मचारी, मजदूर एवं विद्यार्थी विशेष रूप से सम्मिलित हैं। यह सेवा इनके लिए सुगम, सुरक्षित एवं एकमात्र भरोसेमंद साधन रही है, परन्तु इस मार्ग पर परिवहन सेवा लगभग एक माह से बंद है। जिसके कारण दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि इस मार्ग पर अन्य कोई वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं है। विधायक ने कहा कि जयपुर से गोविंदपुरा बासडी मार्ग की परिवहन सेवा को पुनः प्रारम्भ किया जाए, साथ ही यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर फेरे बढ़ाकर नियमित संचालन सुनिश्चित करवाया जाए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 






Post a Comment

0 Comments