शाहपुरा उपजिला अस्पताल में विधायक मनीष यादव ने ली बैठक, जारी किए सुधार के निर्देश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) उपजिला अस्पताल में शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक ली। अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने पर विधायक ने पोस्टमार्टम घर के सामने, मुख्य गेट और शौचालय के पास फैली गंदगी देखकर नाराजगी जताई। 

उन्होंने पीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर की स्थिति देखकर मरीज और परिजन मानसिक रूप से प्रभावित न हों। बैठक के दौरान अस्पताल कर्मियों ने एसी की खराबी की जानकारी दी, जिस पर विधायक ने बार-बार एसी की स्थिति पर चिंता जताई। 

पर्ची वितरण महिला आशा रानी जैन ने लंबित वेतन और अनदेखी की शिकायत करते हुए रोते हुए विधायक से मदद मांगी। विधायक ने पीएमओ से वार्ता कर उनका भुगतान बढ़ाने का आश्वासन दिया। बैठक में यह भी सामने आया कि ऑपरेटर की कमी के कारण अस्पताल में डायलिसिस सेवाएं बाधित हैं। 

विधायक ने पीएमओ को शीघ्र आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डॉ. विनोद कुमार योगी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं पदेन सचिव मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी ने बैठक में विधायक को अस्पताल की कई आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। 

इनमें 16 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, वाहन की व्यवस्था, सेफ्टी टैंक, नालियों और शौचालय की मरम्मत, कंप्यूटर और प्रिंटर रिपेयर, सरकारी कोर्ट केस हेतु वकील की फीस, एसी एवं कुलर की मरम्मत, परिसर में रंग-रंगन, स्मार्ट एलईडी खरीद, मृतक के सम्मान हेतु कफन कपड़े, जन औषधि दुकान निर्माण, मरीजों के हित के लिए कैंटीन व्यवस्था और एम्बुलेंस के लिए अतिरिक्त चालक की आवश्यकता शामिल हैं। विधायक मनीष यादव ने पीएमओ को सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान करने और अस्पताल में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 







Post a Comment

0 Comments