मधुर मुस्कान पत्रिका का विमोचन एवं हास्य नाटक सिरफिरों का घर का हुआ मंचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ओरिएण्टल पैलेस के रिवाह सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ नरेश शर्मा के प्रारंभिक मंच संचालन से हुआ | परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरुआत कुसुम त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना से की गई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत मंच संचालन की बागडोर डॉ. श्रद्धा गट्टाणी ने सँभाली | 

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले मुस्कान क्लब के उपाध्यक्ष सूरज मल पोरवाल को मंच पर आमंत्रित किया | उनका मुस्कान कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा विधिवत अभिनंदन किया गया | तत्पश्चात त्रैमासिक “मधुर मुस्कान” पत्रिका (अक्टूबर - दिसंबर 2025) का विमोचन संपन्न हुआ  |

कौशल्या गट्टाणी के प्रेरक उद्बोधन के बाद, मुस्कान के नाम को सार्थक करते हुए, मार्तण्ड फाउंडेशन द्वारा हास्य नाटक “सिरफिरों का घर” का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया गया | इस नाटक के सिद्धहस्त कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट अभिनय कला से दर्शकों को भावविभोर कर दिया |

परिवार केंद्रित इस नाटक में “आई (माँ)” की भूमिका में किरण जाह्नवी, “बाबा (पिता)” की भूमिका में विलास जाह्नवी, तथा “बंडू (पुत्र)” की भूमिका में मनीश शर्मा के जीवंत अभिनय ने प्रत्येक दृश्य को जीवंत बना दिया | नाटक की विशेषता यह रही कि यह केवल एक हास्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों और मूल्यों का जीवंत दस्तावेज भी था | 

एक दृश्य में बाबा द्वारा बंडू को आई से ऊँची आवाज में बात करने पर डाँटना, महाराणा प्रताप के शौर्य का चित्रण, अमर सिंह के माध्यम से भारतीय आदर्शों का प्रसंग, तथा रसखान के दोहों और जीवन चरित्र का समावेश -इन सभी ने कथा के प्रवाह को और अधिक अर्थपूर्ण बना दिया | 

नाटक का समापन भावपूर्ण गीत “किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार” के साथ हुआ, जिसने दर्शकों के मन को गहराई से छू लिया | अंत में बंडू ने यह जानकारी दी कि देश-विदेश में मंचित इस नाटक के मुख्य पात्र “बाबा” को राष्ट्रपति सम्मान से अलंकृत किया जाएगा | कार्यक्रम का समापन सुस्वादु रात्रिभोज के साथ हुआ |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments