जैन सोशल ग्रुप मेन उदयपुर की मासिक बैठक एवं डांडिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) जय जिनेन्द्र के उद्घोष के साथ जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर की मासिक बैठक एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उल्लासपूर्ण एवं भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न किया | 

कार्यक्रम का शुभारंभ हास्य योग, नवकार मंत्र जाप, ग्रुप प्रार्थना एवं फेडरेशन सूत्र वाचन से हुआ। ग्रुप के अध्यक्ष के एस नलवाया ने मंच पर विराजित मुख्य अतिथि डा. अतुलाभ वाजपेई (न्यूरोलॉजिस्ट), मेवाड़ रीजन के जॉन कोऑर्डिनेटर सुनील गंग तथा सभी दंपति सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

उन्होंने जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह मनाने वाले सदस्यों को विशेष बधाई दी और आगामी दिवाली पर्व के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अध्यक्ष महोदय ने यह भी जानकारी दी कि अप्रैल 2025 से अब तक ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से कुल 118 सेवा कार्य किए गए हैं, जिनकी आर्थिक मदद ₹10,22,700/- की गई।

इस उपलब्धि को मंच तथा सदस्यों ने जोरदार जयकारों के साथ सम्मानित किया। सह-सचिव राजेंद्र कुमार खोखावत ने जन्मदिन वाले सदस्यों का माला एवं पुष्प महिलागत कर सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. अतुलाभ वाजपेई का माला, उपरने और मोमेंटो से भव्य स्वागत किया गया। 

डॉ. वाजपेई ने 'मानव, राष्ट्र एवं विश्व के उत्थान का मार्ग' विषय पर प्रेरणादायक वार्ता दी, जिसमें उन्होंने सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का भी समाधान किया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में दंपति सदस्यों द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। बेस्ट डांडिया, बेस्ट ड्रेस एवं बेस्ट कपल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में पुष्पा कोठारी, डॉ. सीमा चंपावत एवं सुनील गंग ने भाग लिया। 

विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा सभी सहभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव गौतम नागौरी तथा डांडिया कार्यक्रम का संचालन विमला सोनी, लक्ष्मी कोठारी एवं कमला नलवाया ने किया। 

अंत में उपाध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक  कमल कोठारी ने 5 नवंबर से प्रस्तावित अयोध्या यात्रा की जानकारी देते हुए बकाया राशि जमा कराने का निवेदन किया। मुख्य अतिथि, रीजन जॉन को-ऑर्डिनेटर और सभी सदस्यगणों का आभार व्यक्त करते हुए स्वरुचि भोज पर आमंत्रित कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments