राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर एक विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर ब्रह्मपुरी, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला नीति और स्काउट (रेंजर व रोवर) के संयुक्त तत्वावधान में ''राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता' विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में ओमप्रकाश, ASI पुलिस थाना साइबर, आयुक्तालय जयपुर व उनकी टीम को आमंत्रित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया ने मुख्य वक्ता व उनकी टीम का स्वागत गोविंददेवजी की तस्वीर भेंट कर किया तथा अपने उद्बोधन में बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे ध्यान में रखते हुए हमारे महाविद्यालय में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए सावधानियाँ बरतने की सलाह दी और एटीएम कार्ड फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के लिए जानकारी दी और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। 

साथ ही, विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा शपथ भी ली और अपने आसपास के क्षेत्र में साइबर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में रवीन्द्र कुमार व दिनेश कुमार ने नई मोबाईल सिम खरीदते समय होने वाली धोखाधड़ी के बचाव के बारे में बताया।

इसी दिन राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के अंतर्गत 'कौशल विकास कार्यक्रम की उपयोगिता' विषय पर भी एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. सुबिता चौधरी ने बताया कि कौशल विकास कार्यक्रम रोजगार क्षमता में सुधार, उद्यमिता को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास में योगदान देता है और यह युवाओं और अन्य इच्छुक व्यक्तियों को नौकरी के लिए तैयार करता है, नए और उभरते उद्योगों के लिए एक कुशल कार्यबल बनाता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता कुमारी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक कुमार चूलेट, रेंजर प्रभारी डॉ. सुबिता चौधरी तथा समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारी तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments