भूमिका शर्मा के नए राजस्थानी गीत काली गाड़ी ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुरभि संगीत संस्था की उभरती हुई युवा गायिका भूमिका शर्मा का नया राजस्थानी गीत “काली गाड़ी” रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा गया। रिलीज़ के कुछ ही दिनों में यह गीत Instagram ट्रेंडिंग सूची में शामिल हो गया है और दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है।

भूमिका शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने संगीत गुरु कुलदीप शर्मा के आशीर्वाद और सुरभि संगीत संस्था के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा, “यह मुकाम मेरे गुरु के मार्गदर्शन, परिवार के प्रोत्साहन और संस्था के सहयोग के बिना संभव नहीं था। मैंने हमेशा यही सीखा है कि निरंतर अभ्यास और समर्पण ही सफलता की कुंजी है।”

गीत “काली गाड़ी” में जहाँ भूमिका की मधुर आवाज़ और गायन कौशल श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है, वहीं इसके राजस्थानी संगीत और बोल ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह गीत युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हो रहा है और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर रील्स और शॉर्ट वीडियो के रूप में तेजी से वायरल हो रहा है।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा निपुणा शर्मा ने कहा — “भूमिका जैसी प्रतिभाशाली छात्राएँ सुरभि संगीत संस्था का गौरव हैं। हमारी संस्था का उद्देश्य हमेशा से यह रहा है कि हर विद्यार्थी अपनी कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव डाले और भारतीय व राजस्थानी संगीत परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाए। भूमिका ने इस लक्ष्य को साकार कर दिखाया है।”

संस्था के संचालक एवं संगीत गुरु कुलदीप शर्मा ने भी भूमिका को आशीर्वाद देते हुए कहा — “भूमिका बचपन से ही संगीत के प्रति अत्यंत समर्पित रही हैं। उनकी मेहनत और लगन ने आज उन्हें इस ऊँचाई पर पहुँचाया है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में वह संगीत जगत में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेंगी।”

सुरभि संगीत संस्था परिवार ने भूमिका शर्मा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments