भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार को दी एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन)  हाल ही में कालाडेरा–चौमूँ मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में हस्तेड़ा निवासी सगे भाई रामेश्वरलाल कुमावत एवं लालचंद कुमावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के सदमे को सहन न कर पाने के कारण उनके पिता दुर्गालाल कुमावत का भी निधन हो गया था। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया था।

घटना के उपरांत शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा से परिजनों ने हर संभव सहायता की मांग की थी। पीड़ित परिवार का भारतीय जनता पार्टी से वर्षों से गहरा जुड़ाव रहा है।

इसी क्रम में हस्तेड़ा स्थित उनके निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मृतकों के आश्रितों को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि आश्रित ग्यारसी देवी, बबली देवी (पत्नी स्व. रामेश्वरलाल) एवं फूली देवी (पत्नी स्व. लालचंद कुमावत) को सौंपी गई।

इस अवसर पर नगरपालिका चौमू की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जयपुर देहात उत्तर जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा, पंचायत समिति प्रत्याशी अमरचंद निठारवाल, मंडल महामंत्री रिशपाल कुमावत, सत्यनारायण कुमावत, बनवारीलाल कुमावत, विनोद कुमावत सहित परिवारजन गोपाललाल, शिम्भूदयाल, कैलाशचंद कुमावत आदि उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments