विज्ञान समिति वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ (विज्ञान समिति) की मासिक बैठक का आयोजन प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. पुष्पा कोठारी के संचालन तथा अध्यक्ष कंचन सोनी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रकोष्ठ की लगभग 90 महिलाएँ उपस्थित रहीं |

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ मनोरंजन से भरपूर एवं महिलाओं की पसंद हाऊजी गेम से हुआ, जिसका संचालन श्रीमती स्नेहा साबला, चन्द्रकांता मेहता और चन्द्रा बोहरा ने किया | तत्पश्चात प्रीति मुर्डिया ने प्रकृति एवं पर्यावरण विषय पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रस्तुत की |

महिलाओं के मानसिक विकास के लिए अध्यक्ष कंचन सोनी निरंतर नये नये लिखित खेलों का आयोजन करती रहती हैं | इस बैठक में भी “अ” और “आ” से प्रारंभ होने वाले शब्द लिखने का खेल कराया गया, जिसमे सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया|  इसके साथ ही कंचन जी ने महिलाओं को यह भी सिखाया कि कुर्सी पर बैठकर भी सरल एवं उपयोगी शारीरिक व्यायाम किया जा सकता है | 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ | अंत में सभी ने स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लिया, जिसका आयोजन उषा गुप्ता एवं डॉ. इन्द्रा जैन ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments