राजस्थान यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) यादव अहीर समाज जोधपुर के द्वारा राजस्थान यादव महासभा के नव चयनित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पचेरिया, छोटूराम पचेरिया, शारदा देवी तथा विशाल पचेरिया का साफा, सॉल, पीत वस्त्र पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र देकर स्वागत अभिनंदन किया। 

कार्यकारी अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए यादव समाज जोधपुर के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि राजस्थान यादव महासभा द्वारा युवा शक्ति एवं नेतृत्व क्षमता को पहचानते हुए महेंद्र पचेरिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है महेंद्र का सुलझा व्यक्तित्व, समाज सेवा का जुनून, युवा वर्ग को एकजुट करने का दृष्टिकोण तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प यादव समाज को नहीं ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। 

समाज में संवाद, सहयोग और सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा। कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पचेरिया ने समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जयपुर, चोमू, जोबनेर, रेनवाल, चित्तौड़गढ़, पावटा, टोंक, कोटा आदि में महिला छात्रावास निर्माण का कार्य चल रहा है। 

समाज को संगठित और सामाजिक तथा सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए अनवरत प्रयास जारी है। राजस्थान यादव महासभा जोधपुर यादव समाज की हर प्रकार से सहयोग करेगी तथा जोधपुर में भी महिला छात्रावास निर्माण के लिए अतिशीघ्र प्रयास किए जाएंगे। 

इस अवसर पर यादव समाज अध्यक्ष जगदीश यादव, सचिव राजकुमार यादव, युवा अध्यक्ष चेतन यादव, कोषाध्यक्ष संजय यादव, आईटी प्रभारी रामावतार यादव, संगठन सचिव हर्षराज यादव, राजेश यादव, गजेंद्र सिंह यादव, निहाल सिंह यादव, गोपाल खातोदिया, रामपाल कुड़ावत, आयुर्वेदाचार्य जगदीश यादव, ओम प्रकाश यादव, नरेंद्र यादव, शेर सिंह यादव, उर्मिला यादव, प्रिया यादव, सुशीला यादव, हेमंत प्रधान सहित विभिन्न समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय तथा संचालन एडवोकेट राजकुमार यादव के द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments