इमली वाले हनुमान मंदिर में संगीतमय हनुमान चालीसा का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं नगर के जयपुर रोड दुर्गा माता मंदिर के पास स्थित प्राचीन इमली वाले वीर हनुमान मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रा महोत्सव के तहत प्रतिदिन रात्रि में 8:15 बजे से 10:15 बजे तक गोविंद नवयुवक मंडल चौमूं के द्वारा संगीतमय ग्यारह हनुमान चालीसा के पाठो व भजनामृत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है |

जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया | श्री वीर हनुमान मंदिर के महंत राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ हुई | शारदीय नवरात्रों में प्रतिदिन बालाजी महाराज का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाता है और मंदिर परिसर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है |

भक्तों में ईश्वरीय आस्था को देखते हुए प्रतिदिन दस दिवसीय नवरात्रों में मंडल के कलाकारों एवं संगीतकार मनोज पाराशर के द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठों का भक्तों को सस्वर वाचन करवाया गया एवं भजनामृत कार्यक्रम आयोजित किया गया  |

इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान हनुमान जी की आराधना की एवं भक्तों ने हनुमान जी के चरणों में शीश नवा कर अपनी भक्ति को प्रकट किया | मंडल के द्वारा प्रत्येक शनिवार को भी कार्यक्रम किया जाता है  |

कार्यक्रम के दौरान गायक कलाकार मनोज पाराशर के द्वारा बालाजी महाराज के सुंदर भजनों दुनिया में देव हजारो है,बजरंगबली तेरा क्या कहना एवं मेरे इमली वाले बाबा, भक्तों का रखना ध्यान, जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया |

कार्यक्रम में योगेंद्र पाराशर, दिनेश जांगिड़, मुकेश अग्रवाल, सोनू, श्रवण बजाज, शशि खटोड़, बाबूलाल, विशाल, विनोद शर्मा, सहितअनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे | कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments