शारदीय नवरात्रि : 22 सितंबर को घटस्थापना का ये है प्रात:काल व अभिजित मुहूर्त

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) नवरात्रि (navratri) का पावन पर्व मां दुर्गा की भक्ति व उपासना के लिए अत्यंत उपयु्क्त माना गया है। नवरात्रि हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं और 1 अक्तूबर को महानवमी मनाई जाएगी। नवरात्रि के नौ दिन भक्त मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं।


अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिवत उपासना करने से जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना का विधान है। मान्यता है कि कलश स्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्त पर असीम कृपा बरसाती हैं। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि यानी कलश स्थापना के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा और सुबह 05 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।

ये हैं नवरात्रि में कलश स्थापना के उत्तम मुहूर्त :-

घटस्थापना का प्रात:काल व अभिजित मुहूर्त: 22 सितंबर को कलश स्थापना या घट स्थापना का प्रात:काल मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है।

घटस्थापना के चौघड़िया मुहूर्त:-

अमृत - सर्वोत्तम: सुबह 06:09 बजे से सुबह 07:40 बजे तक।

शुभ - उत्तम: सुबह 09:11 बजे से सुबह 10:43 बजे तक।

लाभ - उन्नति: दोपहर 03:16 बजे से शाम 04:47 बजे तक।

अमृत - सर्वोत्तम: शाम 04:47 बजे से शाम 06:18 बजे तक।

नवरात्रि के पहले दिन बन रहे कई शुभ संयोग:- 

घटस्थापना या नवरात्रि के पहले दिन कई शुभ संयोग बनने से दिन का महत्व बढ़ रहा है। इस दिन शुक्ल योग व ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में यह योग अत्यंत शुभ व लाभकारी माने गए हैं।

शारदीय नवरात्र 2025 कैलेंडर :-

22 सितंबर 2025- मां शैलपुत्री की पूजा

23 सितंबर 2025- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

24 सितंबर 2025- मां चंद्रघंटा की पूजा

26 सितंबर 2025- मां कूष्मांडा की पूजा

27 सितंबर 2025- मां स्कंदमाता की पूजा

28 सितंबर 2025- मां कात्यायनी की पूजा

29 सितंबर 2025- मां कालरात्रि की पूजा

30 सितंबर 2025- मां सिद्धिदात्री की पूजा

01 अक्टूबर 2025- मां महागौरी की पूजा

02 अक्टूबर 2025- विजयदशमी (दशहरा)

मां दुर्गा का आगमन :-

शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे।

गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता॥

गजेश जलदा देवी क्षत्रभंग तुरंगमे।

नौकायां कार्यसिद्धिस्यात् दोलायों मरणधु्रवम्॥

देवीपुराण में निहित श्लोक के अनुसार, रविवार और सोमवार के दिन मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। इस साल जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा शारदीय नवरात्र में गज यानी हाथी पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिषियों की मानें तो मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना सुखप्रद रहने वाला है। इससे मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments