केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में मिलेगी डबल खुशखबरी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) त्योहारों के मौसम में मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग की घोषणा कर सकती है और इसके साथ ही महंगाई भत्ते (DA) में भी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान संभव है। इससे देशभर के 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीधा फायदा होगा।

डीए बढ़ोतरी का फायदा :-

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है। अगर सरकार अक्टूबर 2025 में 3% बढ़ोतरी करती है, तो डीए 58% हो जाएगा। मार्च 2025 में डीए को 2% बढ़ाकर 53% से 55% किया गया था। डीए बढ़ने से वेतन और पेंशन दोनों पर असर पड़ेगा।

उदाहरण: यदि किसी पेंशनधारक की बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है— अभी 55% डीए पर उन्हें 4,950 रुपये मिलते हैं, यानी कुल पेंशन = 13,950 रुपये। 58% डीए होने पर यह बढ़कर 5,220 रुपये हो जाएगा और कुल पेंशन = 14,220 रुपये। यानी 270 रुपये अतिरिक्त लाभ।

8वें वेतन आयोग पर अपडेट :-

सरकार ने 16 जनवरी 2025 को स्पष्ट किया था कि 8वां वेतन आयोग गठित होगा। दिवाली से पहले इसके संदर्भ की शर्तें (ToR) तय किए जा सकते हैं। आयोग में 6 सदस्य शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 से 18 महीने का समय दिया जाएगा।

त्योहारों पर बोनस जैसी राहत :-

सरकार के इस कदम से दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर कर्मचारियों और पेंशनधारकों की जेब में अतिरिक्त पैसा पहुंचेगा। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि बाजार में भी रौनक बढ़ेगी। कुल मिलाकर, मोदी सरकार का यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए त्योहारों से पहले बोनस जैसी सौगात साबित हो सकता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments