मिथिला में खादी मॉल सह अर्बन हाट का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बिहार (संस्कार सृजन) बिहार सरकार ने दरभंगा के सरमोहनपुर में खादी मॉल सह अर्बन हाट के निर्माण की शुरुआत की है | 29.31 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट डेढ़ साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है |

खादी (khadi) एक्सपीरिएंशल सेंटर, फूड कोर्ट, रूफ टॉप रेस्टोरेंट और स्थानीय उत्पादों की बिक्री जैसी सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर न केवल खादी वस्त्रों को नया बाजार देगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के लिए भी अवसरों का नया द्वार खोलेगा |

वर्तमान में बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर में खादी मॉल संचालित हो रहे हैं, जबकि पूर्णिया में इसका निर्माण कार्य चल रहा है | अब दरभंगा में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट और भी खास है क्योंकि इसमें अर्बन हाट और खादी एक्सपीरिएंशल सेंटर दोनों की व्यवस्था होगी | इससे स्थानीय उत्पादों की बिक्री और खादी संस्कृति को एक साथ मंच मिलेगा |

इस मॉल का निर्माण बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की करीब पांच एकड़ जमीन पर किया जा रहा है | निर्माण कार्य का हाल ही में आयडा के पदाधिकारियों ने निरीक्षण भी किया है | सरकार का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर जनता के लिए खोल दिया जाएगा |

परियोजना से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होने की उम्मीद है | अनुमान है कि मॉल के निर्माण से सीधे तौर पर 250 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से एक हजार से अधिक लोग इससे लाभान्वित होंगे | इससे क्षेत्र के युवाओं और कारीगरों को बड़ी राहत मिलेगी |

इस मॉल में स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को दुकान लेकर अपने उत्पाद बेचने का मौका मिलेगा | साथ ही, मॉल प्रबंधन सीधे उत्पादकों से खादी सामग्री और अन्य वस्तुएं खरीदकर उनकी बिक्री भी करेगा | इससे छोटे और मझोले उद्यमियों को बाजार की नई पहचान मिलेगी |

खादी वस्त्रों के साथ-साथ इस मॉल में मिथिला पेंटिंग, स्थानीय कलाकृतियां और हस्तशिल्प को भी प्रदर्शित और बेचा जाएगा | यह सिर्फ व्यापारिक मंच नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का अवसर भी होगा | कारीगर अपने हुनर को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा पाएंगे, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी |

खादी मॉल सह अर्बन हाट को आकर्षक बनाने के लिए इसमें आधुनिक फूड कोर्ट, रूफ टॉप रेस्टोरेंट और तालाब का सौंदर्यीकरण भी शामिल है | यहां आने वाले ग्राहकों और पर्यटकों को स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा |

दरभंगा पहले से ही अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है | अब इस मॉल के बन जाने से यह शहर खादी और हस्तशिल्प उत्पादों का नया हब बनेगा | स्थानीय लोग इसे अपनी आर्थिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक मान रहे हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments