अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाकर आक्सीजन का कर्ज उतारें

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह के तत्वावधान में सदस्य रमेश चंद्र लावटी के जन्मदिन पर आज पूजा पार्क सेक्टर 4 में हरा भरा ग्रुप के सहयोग से पौधारोपण एवं पौध वितरण का आयोजन हुआ |

भामाशाह सचिव डीसी सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन पर्यावरणविद् डॉ. एमजी वार्ष्णेय थे जबकि अध्यक्षता भामाशाह अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी ने की | विशिष्ट अतिथि सन टू ह्यूमन के राजेन्द्र सनाढ्य और गायत्री शक्तिपीठ के राजेश पागे थे | 

इस अवसर पर डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि भारत विकास परिषद पिछले 30 वर्षों से शहर में जन्मदिन पर पौधारोपण का अभियान चला रही है और इस अभियान के अंतर्गत अब तक परिषद द्वारा जन सहयोग से पांच हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं | शहर में परिषद द्वारा लगाए गए हजारों ट्री गार्डों पर लिखा हुआ संदेश "जन्मदिन मनाएंगे - एक पेड़ भी लगाएंगे" आज भी लोगों को जन्मदिन पर पौधारोपण के लिए प्रेरित कर रहा है | डॉ. वार्ष्णेय ने शहर वासियों से अपील की कि अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाकर उसे बड़ा करें और अब तक आपने दूसरों के लगाए हुए पेड़ों से पैदा की हुई जो ऑक्सीजन इनहेल की है उसका कर्ज अपने सिर से उतारें |

पर्यावरण प्रभारी के के शर्मा ने बताया कि आज पार्क में नीम, पीपल, इमली, अमलतास, मीठा नीम और गूलर के पौधों का रोपण किया गया | पूर्व सचिव रमेश जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर डीपी धाकड़ के सहयोग से तुलसी एवं मीठा नीम के पौधों का निशुल्क वितरण भी किया गया | कोषाध्यक्ष योगेश अग्निहोत्री ने बताया कि पौधारोपण कर उनकी आरती भी उतारी गई और उपस्थित जनों ने जन्मदिन मनाइए, एक पेड़ भी लगाएंगे के नारे भी लगाए |

सह सचिव मदन लाल सियाल ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि श्रेणी दान चारण ने जन्मदिन पर पौधारोपण की कविता सुनकर सबको पौधारोपण का संदेश दिया | पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी मंजू लावटी ने ली | कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. उषा कोठारी, अनुपमा शर्मा, मंगला पागे, भवानी शंकर पारिख, सतीश जैन, सुशिला मेनारिया, अर्चना सनाढ्य, कल्पना जैन, सीमा लावटी, मांगी कोठारी, लक्ष्मी कोठारी, पुष्पा मुन्दडा़ का सहयोग रहा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments