विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत बोहरा गणेश बस्ती में निकाली भव्य कलश एवं शोभायात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत बोहरा गणेश बस्ती में बोहरा गणेश मंदिर से एक विशाल कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों की धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु, भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय श्रीराम के गगनभेदी उद्‌घोष करते हुए महासतिया स्थित सत्यम गार्डन पहुँचे। शोभायात्रा में मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

नवीन पालीवाल ने बताया कि सत्यम गार्डन में आयोजित धर्मसभा को मुख्य वक्ता डॉ. सुनील खटीक, सह प्रांत प्रचार प्रमुख, चित्तौड़ प्रांत ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की संगठित शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है। 

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रधर्म के प्रति जागरूक रहे तथा युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए। डॉ. खटीक ने सामाजिक समरसता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को जीवन का मूल मंत्र बताया।

धर्मसभा को डॉ. हेमंत जोशी, गादीपति जय श्री काली कल्याण शक्तिपीठ धाम, सेक्टर-14 ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित है और ऐसे सम्मेलन समाज को धर्म, राष्ट्र और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

अतिथि संत संत सुभाष रामदास जी महाराज, महंत ओम गुरु आश्रम, वाकल माता मंदिर, थोरिया (राजसमंद) ने अपने आशीर्वचन में कहा कि धर्म और राष्ट्र एक-दूसरे के पूरक हैं। जब समाज धर्मनिष्ठ और संस्कारवान होता है, तभी राष्ट्र सुरक्षित और सशक्त बनता है।

कार्यक्रम में कृष्णा कुमारी पानरवा, समाजसेवी राकेश सुहालका, समाजसेवी सुनील लुणावत एवं एडवोकेट लोकेश जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रहने, राष्ट्रहित में कार्य करने तथा सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया।

समिति अध्यक्ष सी.पी. बंसल ने अपने उद्बोधन में विराट हिंदू सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन समाज को संगठित करने, राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में समिति सचिव शिव सिंह डूलावत ने सभी संतों, अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इसके पश्चात एक पंगत में महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के उद्‌घोषों से वातावरण राष्ट्रमय बना रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments