Rashifal: आज 05 सितंबर 2025 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 05 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन मुख्य रूप से धन और समृद्धि की देवी, मां लक्ष्मी को समर्पित है, जिनकी पूजा करने से सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है इस दिन मां संतोषी और शुक्र ग्रह की भी पूजा की जाती है अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 05 सितंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि-आज का दिन आपकी सेहत के लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक लाभ की संभावना है। नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में सुधार होगा।

वृषभ राशि-आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। अपनों का साथ मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि-लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। शाम तक कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में आज मिश्रित परिणाम मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

कर्क राशि-सिंगल लोगों की खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शाम का समय रोमांस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आपके जीवन में नई एनर्जी का संचार होगा। कलीग के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों के सुलझने से मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी धैर्य से काम लें। ऑफिस में सीनियर्स के साथ बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे।

कन्या राशि-आज आपके संतान सुख में वृद्धि होगी। लेकिन जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं करनी बढ़ सकती है। खर्च की अधिकता होने से कर्ज की स्थिति आ सकती है।

तुला राशि-आज पारिवारिक समस्याओं का हल मिलेगा। करियर में उन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा और इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक राशि-आज आपके आत्मविश्वास में कमी होगी। किसी फ्रेंड्स की मदद से कारोबार में वृद्धि होगी। धन लाभ में वृद्धि होगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। किसी अटके हुए धन की वापसी संभव है। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि-आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। हालांकि माता-पिता की सेहत पर नजर रखें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि-आज आप आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान रहेगा। बेकार के वाद-विवाद व क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ में भी वृद्धि होगी।

कुंभ राशि-आज आपकी शारीरिक व मानसिक सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। घर के रेनोवेशन में खर्च कर सकते हैं। धन का आगमन होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में तरक्की मिल सकती है।

मीन राशि-आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन भी बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लेकिन यात्रा से लाभ के मार्ग बनेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments