विज्ञान समिति मे ब्रह्मांड के रहस्य पर व्याख्यान आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुर विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वार्ताकार डॉ. के.पी. तलेसरा, पूर्व डीन, टेक्नोलॉजी कॉलेज, राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी) रहे।

डॉ. तलेसरा ने अपने व्याख्यान में ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, बिग बैंग सिद्धांत, तारों का जीवन चक्र, न्यूट्रॉन स्टार, ब्लैक होल, व्हाइट ड्वार्फ तथा तारों से प्राप्त ऊर्जा के वैज्ञानिक कारणों पर रोचक और ज्ञानवर्धक विवेचन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष मुनीष गोयल ने किया। अध्यक्षता डॉ. के.एल. कोठारी, कुलप्रमुख ने की। इंजी. महावीर प्रसाद जैन, महासचिव (कोठारी संस्थान) ने मुख्य वक्ता का परिचय कराया तथा संचालन किया। अंत में डॉ. आर.के. गर्ग, महासचिव (विज्ञान समिति) ने आभार व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि आज की वार्ता ने यह स्पष्ट किया कि ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति से लेकर तारों की ऊर्जा तक सब कुछ विज्ञान के नियमों से संचालित है। विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान की यह मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान श्रंखला विद्यार्थियों और समाज को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में डॉ. के.एल. तोतावत, डॉ. बी.एल. चावत, डॉ. सुजान सिंह, डॉ. नरेश शर्मा, इंजी. अशोक जैन, इंजी. बी.एल. गर्ग, इंजी. आर.के. खोखावत, शांतिलाल भण्डारी, डॉ. आर.के. दशोरा, इंजी. एस.सी.के. वैद, रेणु भण्डारी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments