जयपुर जिला प्रभारी मंत्री ने किया वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पड़सोली में वर्षाजनित परिस्थितियों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

पटेल ने कहा कि राज्य सरकार वर्षा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और प्रशासन को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए।

प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिन परिवारों के घरों में पानी भर गया है, उनके लिए वैकल्पिक आश्रय स्थल पर भोजन, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप सेट लगाकर शीघ्र पानी निकासी की जाए और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से फॉगिंग व जीवाणुनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए।

उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि फसल नुकसान, मकान क्षति और पशुहानि का वास्तविक आकलन कर सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार द्वारा यथासंभव मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और टीम भावना के साथ कार्य कर प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर राहत पहुंचाई जाएगी।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर दूदू गोपाल परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments