खेजड़ली मेले में अमृता पर्यावरण संरक्षण मंच ने पर्यावरण चेतना की अलख जगाई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अमृता पर्यावरण संरक्षण मंच, चौमूं ने खेजड़ली (जोधपुर) मेले की द्वितीय ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। इस यात्रा में मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया और जन-जन को पर्यावरण चेतना से जोड़ने का प्रयास किया। मंच के प्रतिनिधियों ने अमृता देवी स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर वीरांगना अमृता देवी एवं 363 शहीदों की महान बलिदानी परंपरा को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अखंड कुंड में आहूति देकर विश्व शांति और मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। यात्रा का विशेष आकर्षण रंगमंच कलाकार सुनील सोगण की प्रस्तुति रही। उन्होंने नुक्कड़ नाटक और ऑक्सीजन मास्क और पेड़ के माध्यम से वृक्षारोपण की प्रेरणा दी तथा पेड़ों से ऑक्सीजन मिलने के महत्व को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और हर व्यक्ति को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। मेले में अमृता पर्यावरण संरक्षण मंच की गतिविधियों को विशेष सराहना मिली। उपस्थित लोगों ने कहा कि मंच द्वारा दिया गया यह संदेश समाज को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करता है। 

इस ऐतिहासिक यात्रा में मंच अध्यक्ष घनश्याम जांगिड़, रंगमंच कलाकार, सचिव सुनील सोगण, उपाध्यक्ष शिवकांत शर्मा, प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा, विक्की सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि मंच भविष्य में भी इसी प्रकार समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। खेजड़ली मेले में पधारे आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं ने मंच की इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को समर्थन देने का संकल्प लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments