घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली तिरंगा यात्रा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह द्वारा पिछले 12 वर्षों से लगातार चलाए जाने वाले घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरोहितान मादडी वार्ड नंबर 41 में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेसिफिक मेडिकल कॉलेज भीलों का बेदला के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. एम.जी. वार्ष्णेय ने कहा कि तिरंगा भारत की आन बान शान है और हम सबको इसे बनाए रखना है |
डॉ वार्ष्णेय ने बच्चों व उपस्थित जनता को 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा लगाने, अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर जो उधारी हम पर ऑक्सीजन की है उसको चुकाने, रोजमर्रा की जिन्दगी में यथासम्भव स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने, किसी भी प्रकार का नशा यानी गुटखा , तंबाकू, नशीली सामग्री , शराब आदि का उपयोग न करने, बिना हेलमेट, बिना लाईसेन्स गाड़ी नहीं चलाने, अपने वरिष्ठ जनों का हमेशा सम्मान करने की शपथ दिलाई | परिषद द्वारा सभी बालकों को तिरंगा वितरण भी किया गया |
इसके उपरांत भूतपूर्व ADM नरेंद्र कोठारी , AVVNL के YK बोलिया, टाईम बैंक ऑफ इंडिया के स्टेट कोऑर्डिनेटर एम के माथुर, समाजसेवी मदन सियाल, निवर्तमान पार्षद कमलेश मेहता, व्यापार मण्डल के संरक्षक विद्यालय के भामाशाह लोकेश चंद्र पारख, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदन सिंह राठौर, भामस के पूर्व अध्यक्ष वदन सिंह राठौर, हीरा लाल मेनारिया , लक्ष्मण सिंह सुलावास, स्कूल प्रिंसिपल संजना तिवारी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने पुरोहितों की मादडी की सडकों पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया |
मार्ग में अनेक क्षेत्रवासीयों, व्यापारी बंधुओं द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया | व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदन सिंह राठौर द्वारा क्रेन से फूलों की बारिश की क्षेत्र के लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की | रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत गाए एवं नारे भी लगाए , जिसमें प्रमुख देश की रक्षा कौन करेगा- हम करेंगे , हम करेंगे, भारत माता की जय | | वंदे मातरम , वंदे मातरम, स्वदेशी अपनाएंगे, विदेशियों को भगाएंगे प्रमुख थे.
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पारिख परिवार एवं नमो नारायण मिष्ठान की ओर से बिस्किट, केला , गुलाब जामुन, एवं अमृत पेय छाछ का वितरण भी किया गया। सभी पधारे जन एवं बच्चों का हृदय की असीम गहराइयों से लोकेश चंद्र पारख ने आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments