पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी के नेतृत्व में गढ़ गणेश मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 

तिरंगा यात्रा में तिरंगा यात्रा प्रदेश सह संयोजक एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित सेकड़ो की संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारो से आसमान गूँज उठा और तिरंगा यात्रा का जगह-जगह व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 

तिरंगा यात्रा गढ़ गणेश मंदिर से रवाना होकर मुख्य बस स्टैंड, बावड़ी गेट से लक्ष्मीनाथ जी चौक, सदर बाज़ार से चोपड़ पहुंची, जहाँ भारत माता की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा प्रदेश सह संयोजक एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है और तिरंगा यात्रा देशभर में सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का माध्यम बन रही है।

देशभक्ति के जोश और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर तिरंगा लहराया और देश भक्ति के नारो के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में भरपूर उत्साह और जोश दिखाई दिया। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत, जिला प्रवक्ता अरविन्द यादव, जिला कार्यालय सह प्रभारी प्रकाश हाटवाल, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, मुकेश सैनी, मदन जादम, नाथूराम सैनी, पार्षद बाबूलाल यादव, सुनील अग्रवाल, संदीप शर्मा, राहुल बागडा, बलदेव टांक, आलोक जांगिड, मनोज बागोरिया, चेतन सैनी, मुकेश सैनी, महेश सेरावत, रफीक नागौरी, बनवारी सैनी, बाबूलाल कुमावत, संदीप भात्रा, मुकुल अग्रवाल, धर्मेंद्र बंजारा, चेतन सैनी, संदीप कुमावत, अर्जुन कुमावत, बजरंग कुमावत सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments