यादव समाज की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत घिनोई स्थित माधव दास जी महाराज मंदिर परिसर में जयपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश प्रसाद खातोदिया की अध्यक्षता में जिला सदस्यों एवं तहसील इकाई के दोनों गांव में सर्व सम्मति से इकाई अध्यक्ष एवं सदस्य कार्यकारिणी गठित की गई।


इस मौके पर समाज के अतिथियों ने घिनोई स्थित माधव दास जी महाराज के मंदिर में विराजमान प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए | द्विप प्रजज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में जयपुर जिला देहात यादव महासभा के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद खातोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि जैसे दो गांवों में जाकर जिला एवं तहसील के द्वारा गांव-गांव ढाणी ढाणी पहुंचकर समाज के लोगों को एवं महिलाओं को भी आगे आकर अपना संगठन जरूर बनाएं जिससे महिलाएँ भी आगे आ सके । हर पंचायत पर एक अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी बनाई जाए जिससे पंचायत स्तर पर इकाई के गठन होने से समाज में जो भी समस्या हो उसका निराकरण हो सके। 

इस मौके पर जयपुर जिला की महिला अध्यक्ष वंदना यादव ने भी जिले में एवं चौमूं से यादव समाज के तहसील अध्यक्ष सुभाष डागर ने भी गांव -गांव  पहुंचकर इकाई का गठन किया है। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का सम्मान कर शपथ दिलाई गई ।  

जिला अध्यक्ष डॉक्टर खातोदिया ने बताया कि समाज के लोगों को समाज के लिए जागरूक करने पर भामाशाह बनकर आगे आ रहे हैं जिससे हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को अच्छी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर श्री राम महायज्ञ समिति व जीएसएस के अध्यक्ष ओमप्रकाश भाखरिया और गोवर्धन इंडस्ट्री के डायरेक्टर गिरधारी लाल जडवाल ने चौमूं तहसील यादव समाज के हॉस्टल में चल रही समस्या को देखते हुए एक-एक कमरे निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर आए हुए यादव समाज के जनप्रतिनिधियों ने दोनों भामाशाहों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। 

यादव समाज के चौमूं तहसील अध्यक्ष सुभाष डागर के द्वारा ईकाई गठन किया जिसमें उपाध्यक्ष कानाराम खातोदिया , सचिव पद रामचंद्र राबड को मनोनीत कर सदस्य गणो को मौके पर ही शपथ दिलाई गई। 

इस मौके पर गोविंदगढ़ पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव,  जिला कोषाध्यक्ष भीम सिंह ठोठवाल , उपाध्यक्ष रामस्वरूप डागर, बंशीधर मंडल मौजूद रहे | 

रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव  

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments