स्पिक मैके द्वारा जयपुर में ओडिसा लोक नृत्य गोटीपुआ की दी प्रस्तुति

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए  समय समय पर स्पिक मैके की ओर से जयपुर विभिन्न कलाओं के सर्किट आयोजित किए जाते रहे हैं। इन्हीं कलाओं के अंतर्गत ओडिसा लोक नृत्य कला "गोटीपुआ" का जयपुर में कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस एक दिवसीय सर्किट के कार्यक्रम को गौतम महापात्रा एवं समूह ने प्रस्तुत किया जिसमें 7 बाल कलाकारों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बाल कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियाँ दीं।


स्पिक मैके नार्थ राजस्थान सह सचिव डॉ मृणाली कांकर ने बताया कि शास्त्रीय नृत्य, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए "गोटीपुआ" की मनमोहक प्रस्तुति पूर्णिमा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) में प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने  पूर्णिमा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में जागरण नृत्य से और गुरु ब्रह्मा श्लोक से की। इसके अलावा उन्होंने विनायक वंदना, कल्याण पल्‍लवी, वंदे मातरम् पर अभिनय एवं बंध नृत्य की प्रस्तुति दी। विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) में उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत जागरण नृत्य: पंचवेद स्तुति से की। उसके बाद उन्होंने "अहें नील शैला" गीत, बतु, अभिनय: "झूलंती", पल्‍लवी: बसंत, अभिनय: "आमे ओडिया", वंदे मातरम् एवं बंध नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

छात्र छात्राओं को इस नृत्य शैली की विभिन्न बारीकियों के बारे में समझाते हुए नृत्य प्रस्तुति दी। उनके द्वारा अति भावात्मक प्रस्तुति को देखकर सभी दर्शक मुग्ध हो गए।  उन बाल कलाकारों का नृत्य और मनमोहक भावभंगिमाओ एवं विभिन्न मनमोहक मुद्राओं ने अमूर्त को मूर्त कर दिया। मृदंगम की सुर लय ताल ने उपस्थित दर्शकों को अभिभूत कर दिया। सांस्कृतिक शैली को बहुत ही बारीकी के साथ 'बॉडी लैंग्वेज' का तालमेल अपने आप में अनुपम था। नृत्य प्रस्तुति के बाद उन्होंने छात्र छात्राओं के भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला संस्कृति से जुड़े प्रश्नों के भी उत्तर दिए।

डॉ मृणाली कांकर ने बताया कि स्पिक मैके को बढ़ावा देने एवं भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए आयोजित कार्यक्रमों मे स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को देश की संस्कृति एवं विरासत की जानकारी देते हुए उनका आह्वान किया जाता है कि वे इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता करें।

स्पिक मैके नार्थ राजस्थान की कोऑर्डिनेटर रचना असोपा एवं सह सचिव डॉ. मृणाली कांकर ने इस सर्किट का आयोजन कर सभी तक भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला संस्कृति एवं नृत्य शैली को पहुचाने की कोशिश की है।

दोनों कार्यक्रम स्थलों पर 500- 600 से अधिक छात्र-छात्राऐं भी उत्साहपूर्वक इस अद्भुत कार्यक्रम के साक्षी बने। दोनों कार्यक्रम स्थलों के डायरेक्टर, मालिक एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर इस आलौकिक नृत्य शैली "गोटीपुआ" की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति का आनंद लिया। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में डाॅ. महेश एम. बुंदेले और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) में डाॅ. प्रवीण चौधरी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस सर्किट के कार्यक्रम कोटा से शुरू होकर अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जयपुर होते हुए अलवर में समाप्त किए जाएंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments