कल मनेगा भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर में भाई बहन के प्यार का प्रतीक माने जाने वाला रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कल शनिवार को मनाया जाएगा | शहर में एक और जहां राखी बेचने वाले दुकानदारों में राखी की दुकानों को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर भाई की कलाई पर राखी बांधने को आतुर बहने भी राखी की खरीदारी करने में कम दिलचस्पी नहीं दिख रही है |

इस बार बाजारों में परंपरा एवं ट्रेंड का बेहतरीन नजारा देखने को मिल रहा है | महिलाओं के द्वारा पारंपरिक राखियो के साथ-साथ डिजाइनर, कस्टमाइज और कार्टून फोटो वाली राखियो की खरीदारी काफी की जा रही है | महिलाओं में इस त्यौहार को लेकर इतनी उत्सुकता देखी जा रही है कि बाजारो में अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है | इस बार राखियो की सुंदर-सुंदर दुकाने इस तरह सजी हुई हैं कि मानो एक बहन का प्यार उस राखी को देखते ही उमड रहा है | इस बार राखियो की दुकानों में छोटे बच्चों के लिए डोरेमोन, मोटू-पतलू ,स्पाइडरमैन और छोटा भीम जैसे कार्टून वाली राखियां सबसे ज्यादा बिक रही है | जिसको देखकर स्थानीय व्यापारियों के चेहरे काफी खिले-खिले नजर आ रहे हैं और उन्हें उम्मीद लग रही है कि पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक राखियां अधिक बिकेंगी और मुनाफा भी अच्छा होगा | 

राखीयो के साथ-साथ महिलाएं नारियल, रोली-मोली, चावल की भी खरीदारी कर रही हैं | रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर महिलाओं की बाजार में इतनी भीड़ देखने को मिली कि उनकी भाई के प्रति प्रेम और विश्वास की मधुरता की झलक साफ देखने को मिल रही थी | बहने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ उसकी कलाई पर राखी बांधेगी | रक्षाबंधन एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है,जो कि भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है | यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है |

रक्षाबंधन का महत्व -

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने और उनके प्रेम को दर्शाने का एक अवसर है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं।

रक्षाबंधन की कथा:-

रक्षाबंधन की कथा के अनुसार भगवान विष्णु के वामन अवतार ने राजा बलि को तीन पग भूमि दान में देने के लिए कहा था | राजा बलि ने वामन अवतार को तीन पग भूमि दान में देने का वचन दिया था | वामन अवतार ने दो पग में ही पूरी पृथ्वी और स्वर्ग को नाप लिया और राजा बलि को बंधन में बांध दिया | राजा बलि की भक्ति और निष्ठा से प्रसन्न होकर वामन अवतार ने उसे वरदान दिया कि वह पाताल लोक का राजा होगा और उसकी रक्षा करेगा | इस प्रकार से राजा बलि और वामन अवतार के बीच एक अनोखा रिश्ता बन गया | जो कि रक्षाबंधन के त्योहार के रूप में मनाया जाता है |

रक्षाबंधन के रीति-रिवाज -

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं | भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वचन भी देते हैं |

रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक -

रक्षाबंधन का यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है | यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने और उनके प्रेम को दर्शाने का एक अवसर है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments