गोविन्द देवजी मंदिर में कल मनायी जाएगी राधाष्टमी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ठिकाना मन्दिर श्री गोविन्द देवजी महाराज जयपुर में उत्सव राधाष्टमी भाद्रपद शुक्ल अष्टमी (राधाष्टमी) के दिवस दिनांक 31 अगस्त 2025 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन प्रातः 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त की मंगलमय बेला में ठाकुर श्रीजी की मंगला झांकी के दर्शन होंगे। इसके पश्चात प्रातः 4.45 बजे ठाकुरानी श्री प्रिया जी (राधारानी जी) के अभिषेक दर्शन होंगे। इस झांकी में श्रीमन्माध्व गौडेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी के द्वारा तिथि पूजन एवं अभिषेक के दर्शन होंगे एवं 5 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा वेदपाठ किया जाएगा। राधारानी जी का दूध, दही, घी, बूरा, शहद से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात राधाष्टमी की महाआरती के दर्शन होंगे। पंचामृत का निशुल्क वितरण मंदिर परिसर में किया जाएगा।

ठिकाना मन्दिर के साथ श्री गोविन्द धाम के अधिनस्त मंदिरों में भी उत्सव राधाष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें कुल 80 किलो दूध, 25 किलो दही, 10 किलो बूरा, 3 किलो घी एवं 3 किलो शहद याने कुल 121 किलो पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। प्रातः 7.45 बजे धूप झांकी खोली जाएगी जिसमें धूप आरती पूर्व ठाकुर श्रीजी का अधिवास पूजन महंत गोस्वामी महाराज द्वारा किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी को इस दिन नवीन पीत रंग (पीला) की पोशाक एवं विशेष अलंकार श्रृंगार धारण कराया जाएंगे। साथ ही पंजीरी, लड्डू, मावा की बफीं का भोग अर्पण किया जाएगा एवं छप्पन भोग झांकी के दर्शन होंगे।

प्रातः 9.30 बजे श्रृंगार झांकी खोली जाएगी जिसमें श्रृंगार आरती पश्चात भानुउत्सव मनाया जाएगा एवं बधाई उछाल की जाएगी। संध्या काल में ठाकुर श्रीजी की विशेष फूल बंगला झांकी के दर्शन होंगे। विशेष उत्सव दर्शन झांकी शाम 7 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक होंगे।

राधाष्टमी महोत्सव श्रृंखला में प्रातः काल अष्ट प्रहर नाम संकीर्तन बंगाली महिला मण्डली द्वारा किया जाएगा। संध्या में श्री गौर गोविन्द महिला मण्डल द्वारा उत्सव कीर्तन किया जाएगा। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments