अंजनी हनुमान धाम में संत दर्शन यात्रा और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हाडौता स्थित अंजनी हनुमान धाम में भव्य संत दर्शन यात्रा एवं श्री सद्गुरु देव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिसमें कार्यक्रम का विस्तृत विवरण साझा किया गया।

आयोजन के प्रमुख संत महामण्डलेश्वर हरिकृष्णदास ग्वालिया बाबा ने बताया कि यह महोत्सव जगतगुरु अग्रपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी राघवाचार्य वेदान्ती महाराज की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 18 अगस्त 2025 से होगा और समापन शनिवार 23 अगस्त 2025 को होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 18 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे चौमूं राधाबाग स्थित गायत्री मंदिर से भव्य श्री सद्गुरु संत दर्शन रथ कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा थाना मोड़, रावण गेट मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए अंजनी हनुमान मंदिर, हाडौता पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह संतों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में देवाचार्य, जगतगुरु, महामंडलेश्वर, संत-महंत, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। पूरे मार्ग को भव्य रूप से सजाया जाएगा और स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।

आचार्य अरुण शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त को विद्वत संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के प्रतिष्ठित विद्वानों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ सद्गुरु राघवाचार्य महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और संत समागम का आयोजन किया जाएगा।

कथा वाचन कार्यक्रम 19 अगस्त से 23 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। इसमें प्रमुख संतों की वाणी से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा। महोत्सव का अंतिम दिन 23 अगस्त विशेष रहेगा, जब विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

आयोजन का मुख्य आकर्षण श्री सद्गुरु देव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा है, जिसके यजमान महेंद्र खटोड़ होंगे। यह अनुष्ठान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न किया जाएगा।

आयोजन समिति का कहना है कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देगा। स्थानीय नागरिकों, संत समाज और भक्तगण ने आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया है तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

अंजनी हनुमान धाम में यह महोत्सव संत परंपरा, भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय संगम बनने जा रहा है, जो क्षेत्र के धार्मिक इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय जोड़ देगा। कार्यक्रम में महेंद्र खटोड़, भुवनेश तिवारी सुरेश गोदारा, प्रेम सिंह सोलंकी, सूरज ठेकेदार, मुकेश फड़या, आशीष दुसाद आदि लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments