मोरीजा में 17 अगस्त से होगी ऐतिहासिक राम कथा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा स्थित श्री करणी वाटिका में पहली बार श्री राम कथा व श्री राम महायज्ञ का आयोजन 17 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक किया जाएगा | विशाल निःशुल्क कलश यात्रा 17 अगस्त को प्रातः 9:15 बजे श्री महाकाली मंदिर से 2100 महिलाएं रवाना होकर हाथी घोड़े, डीजे, बैंड बाजे के साथ कथा स्थल पहुंचेगी | श्री राम महायज्ञ में 108 जोड़े आहुति देंगे एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा |

समाजसेवी कालू सिंह चारण ने बताया कि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कुशाल गिरी महाराज विश्वस्तरीय गो चिकित्सालय नागौर श्री श्री 1008 महंत हीरापुरी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजन होगा | राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री खाचरियावास अपने मुखारविंद से संगीतमय श्री राम कथा का रसपान करवाएंगे |

कार्यक्रम को लेकर आज आयोजन समिति की मीटिंग का आयोजन हुआ | सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई | शास्त्री ने बताया कि कलयुग में प्रभु को प्राप्त करने के लिए भगवान का भजन सत्संग जरूरी है | इस अवसर पर बिजासन माता मंदिर के पुजारी जगदीश बंजारा, समाजसेवी सुरेश लालानी, अरविंद कुरिया, चंदन मीणा, गौरव मीणा, कमलेश मीणा, रमेश सैनी, मनोज मीणा, शंकर लाल, तुषार झालानी, विष्णु प्रजापत, बसंत शर्मा, सुंदर सैनी, भानु प्रताप चारण, श्याम गोरक्षा दल भोजलावा अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, सरपंच मंगल चंद सैनी, डॉ. पवन कुमार तिवाड़ी, विजय मीणा, घोटे वाले बालाजी पुजारी हनुमान सैनी, गंगाराम सैनी, अनुज आत्रेय, अर्जुन सिंह चारण, आर्यन स्वामी, कुनाल वर्मा, मनीष गुरु, शरद, ओम प्रकाश सैनी, जगदीश प्रसाद, करण सिंह सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments