पुलिस थाना गोविन्दगढ ने नकबजनी की वारदात का किया पर्दाफाश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पुलिस थाना गोविन्दगढ को बड़ी सफलता मिली है । ग्राम नांगल कोजू में मकानों के जंगले तोड़कर नकबजनी करने की वारदात का पर्दाफाश किया है । वारदात करने वाले नकबजन हजारी लाल व चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी सुनार विजय को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा डूडी आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 29.05.2025 को परिवादी मुरलीधर पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण जाति कुम्हार व परिवादी मनीष कुमार पुत्र मालीराम जाति यादव निवासीगण नांगल कोजू थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ने पुलिस थाना गोविन्दगढ पर रिपोर्ट कि दिनांक 28-29.05.2025 की रात्रि को हमारे घर पर अज्ञात चोर मकान के जंगलों को तोड़कर मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी रूपये व अन्य सामान चुराकर ले गये। आदि रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु व नकबजनी करने वाले अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रजनीश पूनियां व वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ राजेश जांगिड के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी गोविन्दगढ चन्द्रशेखर शर्मा उप निरीक्षक मय डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। 

गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर दबिश देकर वांछित आरोपी हजारी लाल पुत्र नारायण राम जाति मीणा निवासी नयाबास थाना नीमकाथाना कोतवाली जिला सीकर को डिटेन कर पूछताछ की तो नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी किये गये आभूषणो के संबंध में पूछताछ की तो विजय पुत्र कमलेश जाति सोनी निवासी रामपुरा थाना खण्डेला जिला सीकर को बेचना बताया जिस पर विजय सोनी को भी डिटेन कर पूछताछ की तो चोरी का माल खरीदना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर इत्तला पर चोरी का सामान सोने चांदी के आभूषण बरामद किये गये हैं। प्रकरण में अन्य आरोपिगणों की तलाश व अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम में रामनिवास हैड कानि. डीएसटी टीम सतेन्द्र हैड कानि. भारत भूषण कानि. दिनेश कुमार कानि. ,देशराज सिंह कानि., राकेश कुमार कानि. शामिल रहे |

रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments