भारतीय ज्ञान परंपरा से विद्यार्थियों को कराया परिचय

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) सनातन पाठशाला समिति उदयपुर द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोडी एवं पिंडलियां में एक दिवसीय भारतीय ज्ञान परंपरा व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, योग, ध्यान, नैतिक मूल्य और अनुशासन की भावना का विकास करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश पालीवाल ने कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह जीवन को मूल्याधारित, संयमित एवं सेवा-निष्ठ बनाना सिखाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में आत्म-परिक्षण, सदाचार एवं सेवा को अपनाकर सच्चे नागरिक बनें। उन्होंने गुरुकुल परंपरा, वेद-शास्त्रों की प्रासंगिकता, और आधुनिक शिक्षा में भारतीय दृष्टिकोण के समावेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य देवाराम राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं ताड़ासन जैसे अभ्यासों को विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। योगाचार्य सुरेश पालीवाल ने ध्यान एवं एकाग्रता के अभ्यास करवाते हुए विद्यार्थियों को मानसिक शांति एवं स्व-नियंत्रण के उपाय बताए।

कार्यक्रम का संयोजन समिति के मार्गदर्शन  गोपाल कनेरिया ने किया। उन्होंने ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन करते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास, योग, ऋषि परंपरा एवं नैतिक जीवन के बारे में जानकारी दी। 

मोडी विद्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या आशा व्यास ने की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के पुनः आयोजन की इच्छा जताई।

पिंडलियां विद्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह राठौड़ ने की। उन्होंने पुरस्कार वितरण कर समिति का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि विद्यार्थियों को जड़ों से जोड़ने वाली यह श्रृंखला अत्यंत प्रेरणादायी रही।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों  की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन के अंत में सभी ने "भारतीय संस्कृति ही हमारी असली पहचान है" इस भाव को आत्मसात करते हुए समिति के इस प्रयास की सराहना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments