पर्यावरणविद डॉ. वार्ष्णेय को मिला 2025 का अमृता देवी विश्नोई पर्यावरण संरक्षण सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद के पूर्व नेशनल वायस चेयरमैन व पर्यावरण के ऑल इंडिया प्रभारी और हरा भरा ग्रुप के संरक्षक डॉ. एमजी वार्ष्णेय को राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, भारतीय मजदूर संघ और राष्ट्र मंथन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्ठी में अमृता देवी विश्नोई पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2025 से नवाजा गया | उन्हें शॉल, पगड़ी, उपरना, सम्मान पत्र और रू 5100 का नकद सम्मान प्रदान किया गया | य़ह सम्मान उन्हें भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्य मय पंड्या, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस एस सारंगदेवोत, पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी, वी वी गिरि लेबर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गजेंद्र भट्ट, ले. जनरल एन के सिंह, कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर द्वारा प्रदान किया गया |

डाॅ. वार्ष्णेय वर्तमान में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज & हॉस्पिटल, भीलों का बेदला में डीन स्टूडेंट वेलफेयर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं | वे अनेक वर्षों तक भारत विकास परिषद में नेशनल वाइस चेयरमैन और पर्यावरण  के ऑल इंडिया प्रभारी के रूप में पूरे देश में अनेक प्रवास करके पर्यावरण की अनेक कार्यशालाओं को संबोधित कर चुके हैं और पर्यावरण संरक्षण के अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे चुके हैं | 30 वर्ष पूर्व उनके द्वारा उदयपुर शहर में जन सहभागिता से लोहे के ट्री गार्ड में पौधा लगाने की अनूठी योजना का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत केवल उदयपुर शहर में ही 5000 से अधिक पेड़ लग चुके हैं और उनमें से 95% से अधिक पेड़ बड़े होकर शहर को आक्सीजन प्रदान कर रहे हैं | इन पेड़ों पर लगे हुए लोहे के सुन्दर ट्री गार्ड और उस पर लगी हुई लोहे की प्लेट पर लिखा संदेश "जन्मदिन मनाएंगे - एक पेड़ भी लगाएंगे" लोगों को अपने जन्म दिन पर पौधारोपण करने हेतु प्रेरित कर रहा है | इस योजना की खूबसूरती य़ह है कि इस योजना में पेड़ वहीं लगाया जाता है, जहाँ कोई लगवाना चाहता है और उसकी सुरक्षा और परवरिश की गारंटी लेता है |

पर्यावरण संरक्षण के लिए डॉ वार्ष्णेय द्वारा बनाई गई कई योजनाओं यथा जन्म दिवस पर पौधारोपण हेतु गुल्लक वितरण, रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग, अपनी छत पर सोलर बिजली घर, अपने घर के फल व सब्जियों के कचरे से वर्मी कंपोस्ट, थैली छोड़ो थैला पकड़ो अभियान एवं हरित भारत बाल गोकुलम आदि योजनाओं से पूरे देश में भारत विकास परिषद की 1200 से अधिक शाखाओं द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के अनेक कार्य किए गए |

उन्हें पर्यावरण के लिए राजस्थान सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जा चुका है | उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट, नई दिल्ली द्वारा मेडल प्रदान करने के अलावा रोटरी क्लब, भारतीय लाइंस परिसंघ आदि कई संस्थाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया जा चुका है |

कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा आलोक संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमावत, बी एम एस के रमन सूद, 2024 के अमृता देवी सम्मान प्राप्त झील संरक्षण के सजग प्रहरी डॉ अनिल मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व पार्षद डॉ विजय प्रकाश विप्लवी ने भी अपने ओजस्वी विचारों से प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्प्रेरित किया | इस अवसर पर डॉ. वार्ष्णेय ने लोगों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाकर उसे बड़ा करने का आव्हान किया | उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जीवन पर्यन्त करोड़ों रुपये की आक्सीजन पेड़ों से निःशुल्क प्राप्त करता है | यदि उसने अपने जीवन में पेड़ नहीं लगाए तो निःशुल्क उपभोग की गई आक्सीजन उसके सिर पर कर्ज है, जो उसे परलोक में जाकर भी चुकाना पड़ेगा | अपने जीवन काल में पेड़ लगाकर व्यक्ति अपने सिर से निःशुल्क उपभोग की गई आक्सीजन का कर्ज उतार सकता है |

य़ह महत्वपूर्ण है कि शहीद अमृता देवी बिश्नोई 18वीं सदी में जोधपुर जिले के खेजड़ली गाँव की एक पर्यावरण रक्षक थीं, जिन्होंने 1730 में खेजड़ी के पेड़ों को बचाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था, जिसके बाद पेड़ों को बचाने के लिए उनके साथ 363 अन्य बिश्नोई लोग भी शहीद हुए थे | उनके इस बलिदान से प्रेरित होकर आज भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वालों को सम्मानित किया जाता है |

भारत विकास परिषद भामाशाह के अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी, सचिव डी सी सिंघवी, हरा भरा ग्रुप के संस्थापक संजय बजाज, अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव लोकेश पारख, टाईम बैंक के स्टेट कॉर्डिनेटर एम के माथुर, अखिल भारतीय साहित्य परिषद की डॉ. आशा पांडे ओझा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ वार्ष्णेय को बधाई दी है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments