सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियां विषय पर डॉ. सैनी के कार्यक्रम का आकाशवाणी जयपुर से हुआ प्रसारण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

नवलगढ़ (संस्कार सृजन) डॉ. राजेश कुमार सैनी (हरितगृह विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेंनर) का आकाशवाणी केंद्र जयपुर से कृषि आधारित कार्यक्रम खेती री बाता के अंतर्गत विषय सूक्ष्म सिंचाई पद्धति का प्रसारण 15 अगस्त को संध्या काल 7:30 बजे किया गया |

सैनी ने इस कार्यक्रम में सूक्ष्म सिंचाई की विभिन्न पद्धतियों स्प्रिंकलर मिनी स्प्रिंकलर रेन गन बूंद बूंद सिंचाई तंत्र के बारे में जानकारी और उनके  महत्व के बारे में बताया | बाग बगीचे फ्लावर की खेती एवं सब्जियां की खेती में सूक्ष्म सिंचाई तंत्र की उपयोगिता संबंधित जानकारी दी एवं ग्रीन हाउस में ड्रिप इरीगेशन , फर्टिगेशन तकनीक , जल में घुलनशील उर्वरक वेंचुरी एवं फर्टिलाइजर टैंक बूंद बूंद सिंचाई तंत्र के उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी दी और युवाओं को सूक्ष्म सिंचाई टेक्नीशियन के रूप में स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने सिंचाई पद्धति को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती का महत्वपूर्ण अंग बताया जिसमें की पौधों का संपूर्ण विकास और उच्च गुणवत्ता का उत्पाद और ज्यादा उत्पादन प्राप्त किया जाता है | उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई पद्धति को लाभप्रद एवं समय की मांग बताया | कृषकों से आह्वान किया की परंपरागत खेती को छोड़कर कृषि एवं उद्यानिकी मे नवाचार अपनाएं |

सैनी पिछले 25 वर्षों से कृषि क्षेत्र में किसानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं :-  

उल्लेखनीय है कि सैनी कृषि विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेनर है साथ ही पूर्व में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं | सैनी देश विदेश नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, नेपाल, अफगानिस्तान यूनाइटेड अरब एमिरेट्स इत्यादि देशों की यात्रा कर चुके हैं |

सैनी लंबे अरसे से कृषि,  हाईटेक खेती बागवानी वृक्षारोपण ,पर्यावरण, पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं | सैनी पर्यावरण एवं कृषि संबंधित पत्र पत्रिकाएं,  समाचार पत्रों , सामुदायिक रेडियो दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं | सैनी शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं | किसान वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं | राज्य में हाईटेक खेती के प्रचार प्रसार के लिए सदैव तत्पर रहते हैं | प्रदेश में पॉलीहाउस में सब्जियों एवं कट फ्लावर की उन्नत खेती की असीम संभावनाएं हैं अतः कृषक ग्रीनहाउस तकनीकी अपना कर मुनाफा कमाए | डॉ. सैनी ने बताया कि प्रदेश मे सूक्ष्म सिंचाई टेक्नीशियन के रूप में युवा वर्ग  स्वरोजगार अपना सकता है | सरकार द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें कृषको को प्रशिक्षण एवं अनुदान भी मुहैया कराया जा रहा है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments