AI और मीडिया की निष्पक्षता पर विद्यार्थियों के बीच हुई प्रभावी बहस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) कला मंज़र सोसाइटी एवं हैंड्स टूगेदर अभियान के संयुक्त तत्वावधान में डिफेंस पब्लिक स्कूल, वैशाली नगर के सहयोग से स्कूल के हिंदी क्लब में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला मंज़र सोसाइटी की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी की वरिष्ठ अधिकारी रेशमा खान ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल मीतू शर्मा एवं संस्था की अध्यक्ष शोभा सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्था की संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। प्रथम वर्ग – कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए विषय था “आने वाले समय में एआई (AI) रोजगार समाप्त कर देगा”, जिस पर प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में प्रभावी तर्क प्रस्तुत किए।

द्वितीय वर्ग – कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए विषय था “वर्तमान समय में समाचार चैनलों ने अपनी निष्पक्षता खो दी है”। प्रत्येक वर्ग से 8-8 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कला मंज़र सोसाइटी की ओर से दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र भी दिए गए।

प्रतियोगिता का सफल संयोजन हिंदी विभाग एवं हिंदी क्लब की अध्यक्ष सुनीता बिश्नोलिया द्वारा किया गया। मंच संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया।

गौरतलब है कि संस्था अपने उद्देश्यों के अनुरूप विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करती रहती है, जिनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल तथा समसामयिक मुद्दों पर संवेदनशीलता का विकास करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकगण, संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुधीर भार्गव, विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments