जाम सीवर लाईन का पानी बना तालाब, गरीब जनता गंदगी में डुबकी लगाकर जीने को मजबूर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जाम सीवर लाईन का पानी बना तालाब, गरीब जनता गंदगी में डुबकी लगाकर जीने को मजबूर ! जी हां, वार्ड नंबर 116 ग्रेटर नगर निगम की राजस्थान आवासन मंडल की प्रताप नगर योजना सैक्टर 26 ब्लॉक 265  के निवासियों पर पूरी तरह सही साबित हो रही है। कॉलोनी को बसे हुए लगभग 20 वर्षों से भी अधिक समय हो जाने पर भी यहां की आम गरीब जनता नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के गैर जिम्मेदारना हठधर्मिता का पिछले महीने भर से शिकार हो रहे हैं।

ब्लॉक 265 के साथ साथ अन्य ब्लॉकों के आम गरीब जनता कॉलोनी की सीवर लाइन जाम की समस्या बुरी तरह ग्रसित हो चुकी है। कॉलोनी की अधिकांश सीवर लाईने जाम हो गई है जिससे सीवर लाईन का गंदा पानी और मलबा खुले रोड़ पर बहकर आसपास ही जमा होकर तालाब का रूप लेते जा रहा है। इन गंदे और बदबू पानी के तालाबों में बरसाती पानी मिलकर पूरी नदी का रूप धारण कर मौसमी बीमारियों की शरणस्थली बन गए है । कॉलोनी की सीवर लाइन जाम की समस्या नासूर बन गई है जिनसे यहां के लोगों का रहना मुश्किल कर रखा है। सीवर लाईन के गन्दे पानी घरों से पूरी कॉलोनी सड़ने लग गई और यहां रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है।

ऐसा नहीं कि कॉलोनी निवासी इस समस्या के समाधान हेतु कुछ नहीं कर रहे? किन्तु वो सभी निरंकुश निगम प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की हठधर्मिता तथा संकुचित विचारधारा एवं लापरवाही के सामने असहाय और मजबूर हो रहे हैं।

कॉलोनी में सीवर लाईन जाम की समस्या के समाधान हेतु नागरिक विकास समिति सदस्यों तथा कॉलोनी निवासियों द्वारा कई बार स्थानीय पार्षद श्रवणी देवी, जगतपुरा जोन उपायुक्त ममता नागर, जेईएन श्याम सुन्दर, सफाई निरीक्षक आबिद हुैसन, जेटिंग मशीन इन्चार्ज. संजय शर्मा, जमादार योगेन्द्र मीणा, सीताराम गुर्जर इत्यादि तमाम जिम्मेदार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक एवं मुख्यमंत्री जनसंपर्क पोर्टल तथा 181 के माध्यम से शिकायत दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने इन जिम्मेदारों से व्यक्तिशः मिलकर भी कॉलोनी की सीवर लाइन जाम की समस्या के समाधान हेतु कई बार अनुरोध किया गया है किंतु अधिकांश समय जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं निगम प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लीपापोती करते हुए सदैव एक दूसरे पर टाल कर आमजन की इस समस्या के समाधान हेतु कोई ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही। नगर निगम टीम द्वारा भी आमजन द्वारा बार- बार शिकायत करने का बहाना बनाते हुए कॉलोनी की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments