जय मां दुर्गा गौशाला में हुई भगवान परशुराम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्टा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जय मां दुर्गा गौशाला, हरसुलिया जयपुर में भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्टा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (यु प्र .) जगन्निधी जत्ती एवं प्रदेश अध्यद एल.डी. शर्मा के विशेष प्रयासों से की गई ।

महासभा के प्रदेश महामंत्री अनूप पारीक ने बताया कि गौशाला के महंत बाबा रामकरण के सानिध्य एवं आचार्य श्याम सुन्दर वेदीय एवं निर्मलानंद महाराज के द्वारा दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शास्त्रों के अनुसार विधी विधान से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा एवं महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वीशन कौशिक राष्ट्रीय संयोजिका दिग्विजय दिक्षित, वरिष्ट उपाध्यक्ष पं.महेश पारीक,दिल्ली प्रदेश के युवाप्र.अध्यक्ष मनोज पण्डित विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व जयपुर शहर अध्यक्ष (भाजपा) शैलेन्द्र भार्गव आदि ने सभा को संबोधित किया |

प्रचार मंत्री सुनील शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में प्रमुख ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिध पधारे एवं अपने विचार व्यक्त किये | प्रमुख रूप से राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यद पं. राधेश्याम जैमनी, सुरेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा,लक्ष्मी नारायण पारीक, नरेन्द्र पारीक, विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया एवं परशुराम सेना के संयोजक अनिल चतुर्वेदी व अन्य पदाधिकारियों ने भी क्रार्यक्रम में शिरकत की |

महासभा के संगठन महा मंत्री पुष्पेन्द्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम पाल शर्मा उपाध्यक्ष मनोज पारीक, कमलेश शर्मा, श्याम शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पं. ललित भारद्वाज, जयपुर शहर अध्यक्ष दिवाकर शर्मा एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी ग्रहण की।

रिपोर्ट : आशा पटेल 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments