सावन माह में सतरंगी लहरिया महोत्सव आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

अजमेर (संस्कार सृजन) विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर जिले में सावन मास में मातृशक्ति द्वारा आयोजित सतरंगी लहरिया महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने मातृशक्ति का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सतरंगी लहरिया महोत्सव ने परम्परागत पहनावे के साथ उत्सव मनाने का एक अवसर प्रदान किया।


देवनानी ने कहा कि देश की महिलाएं आज पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही है। केन्द्र और राज्य सरकार हर कदम पर मातृशक्ति के साथ है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय नारी संयम, शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक है। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता देश की बहनों की ओर से अपने जांबाज सैनिकों की कलाई पर बांधे गए रक्षा सूत्र की परिणीति है। भारतीय संस्कृति में सावन को त्यौहारों का मास कहा जाता है। इसमें सतरंगी लहरिया महोत्सव का आयोजन त्यौहरों की खुशी को और बढ़ाएगा। सावन मास में राखी भी आती है। रक्षा बन्धन बहनों का ही त्यौहार है। आगामी रक्षा बन्धन में भी बहनें अपने भाईयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधेगी। महोत्सव में केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के स्वावलंम्बन और स्वाभिमान से जुड़ी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा बन्धन के पवित्र त्यौहार को अपनत्व से जोड़ने के लिए स्वयं के हाथ से बनी रखी बांधने का आह्वान किया है। इससे रक्षा सूत्र के साथ अपनी भावनाएं भी जुड़ जाती है। इससे भाईयों को कार्य करने की शक्ति मिली है। इस प्रकार भाई और बहन साथ मिलकर भारत को गौरवान्वित करने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही इस अभियान में अजमेर भी पीछे नहीं है। सैनिकों के साहस को सलाम करते हुए यहां की बहने भी निरंतर सैनिक भाईयों की कलाई पर सलामती की प्रार्थना और शौर्य की प्रेरणा के रूप में रक्षा सूत्र बांधती आई है और बाधंती रहेगी। 

उन्होंने कहा कि देश मौजूदा वक्त में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही आत्मरक्षक भी बन रहा है। इसमें सबसे महती भूमिका हमारी बहनें निभा रही है। उन्होंने कहा कि संसार नारी शक्ति के बिना शून्य है। इसमें बहनों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान किया। सतरंगी लहरिया महोत्सव में सावन बाजार का भी आयोजन किया गया। देवनानी ने कहा कि सतरंगी महोत्सव के माध्यम से नारी शक्ति को नई ऊर्जा मिल रही है। इससे महिलाएं परिवार को सकरात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करेगी। इनके जीवन में नवीन उत्साह का संचार होगा। महिला शक्ति सम्पूर्ण समाज को आगे ले जाने वाली शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments