राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ गुरुवन्दन कार्यक्रम का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में शुक्रवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) की स्थानीय इकाई के तत्त्वावधान में गुरुवन्दन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहायक आचार्य भगवान सहाय शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरुवन्दन कार्यक्रम एक परम्परामात्र नहीं है अपितु हमारी पुरातन एवं समृद्ध भारतीय संस्कृति का जीवन्त प्रतीक है। मुख्य वक्ता ने गुरुवन्दन कार्यक्रम के आयोजन का महत्त्व एवं वर्तमानकालिक समाज की समुन्नति के लिए इसकी उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए भारतीय शिक्षा पद्धति में सन्निहित संस्कार, कर्तव्यपरायणता, कर्मसाधना, त्याग एवं समर्पण जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात् करते हुए वैयक्तिक एवं सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार ने गुरुवन्दन कार्यक्रम जैसे आयोजनों को भारतीय मूल्यों की स्थापना के लिए अतीव महत्त्वपूर्ण बताया। वरिष्ठ संकाय सदस्या आचार्य डॉ. कविता गौतम ने महनीय गुरु परम्परा को सभी के लिए प्रेरणास्पद बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय इकाई सचिव डॉ. चन्द्र मोहन राजोरिया ने किया। आयोजन में सभी संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments