एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय गंगापोल में भव्य व्यास पूजा उत्सव सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की मूल आत्मा गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण एवं पुनर्स्मरण हेतु भारतीय शिक्षण मंडल, जयपुर प्रांत तथा जिला जयपुर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में "व्यास पूजा उत्सव" का आयोजन राजकीय ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर के परिसर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं ने गुरु परंपरा पर आधारित अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत-सत्कार किया और व्यास पूजन का शास्त्रसम्मत आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. सुमन कुमार शर्मा, प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान, कॉलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर ने अपने उद्बोधन में भारतीय परंपरा में व्यास पूजन की अवधारणा को शास्त्रों के दृष्टांतों सहित प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार व्यास पूजन केवल परंपरा नहीं, अपितु आभार, श्रद्धा और मूल्यबोध की अभिव्यक्ति है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. जी. पी. सिंह, क्षेत्रीय संयोजक (राजस्थान), भारतीय शिक्षण मंडल ने गुरु एवं शिक्षक के भेद को स्पष्ट करते हुए कहा कि शिक्षक ज्ञान देता है, जबकि गुरु जीवन का मार्गदर्शक होता है। उन्होंने व्यास पूजन के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि सुरेश माहेश्वरी, राजकुमारी ब्रह्मभट्ट एवं मानप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने व्यास पूजन की इतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे कृतज्ञता का उत्सव बताया।

प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने समस्त अतिथियों का आभार एवं सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि "इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को भारतीय शिक्षा दर्शन और मूल्यनिष्ठ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं।"

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. बचन सिंह द्वारा किया गया तथा आयोजन समिति में प्रो. चेतना सहल, प्रो. निधि माथुर, प्रो. अनीता कटारा, डॉ. राजकुमार बैरवा एवं डॉ. दिलीप पंवार की विशेष भूमिका रही। महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ यह आयोजन गुरु महिमा, भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय शिक्षण मंडल – जिला जयपुर, जयपुर प्रांत द्वारा किया गया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments