राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025 से संदीप छीपा होंगे सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) दौसा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता,साहित्यकार,गौ प्रेमी महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य के लिए संदीप छीपा को राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025 के लिए चयनित किया गया है। निस्वार्थ सेवा भावना की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें चुना गया है।


विभिन्न सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रमों में इनकी उल्लेखनीय सहभागिता रहती है। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं खनिज मंच एवं फॉस्टर श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभाओं ने निम्न क्षेत्र में किसी भी प्रकार से श्रेष्ठ योगदान में पर्यावरण चिकित्सा, शिक्षा, लेखन, सामाजिक कार्य, चित्रकला,आदि में से किसी एक में उल्लेखनीय कार्य कर 'समाज को मुख्य धारा में जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है |

चयन कमेटी के अनुसार संदीप को यह सम्मान राजस्थान विद्यापीठ जनार्दन नागर विश्वविद्यालय प्रताप नगर पुराना आरटीओ रोड के पास (आईटीआई सभागार) उदयपुर 20 जुलाई रविवार 2025 को सम्मानित किया जाएगा। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत उदयपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललित नारायण आमेटा ने बताया कि सम्मान प्राप्त करने के लिए संदीप छीपा को आमंत्रित किया गया है । छीपा ने इस सम्मान के चयनित होने के बाद कहा कि लगातार सामाजिक कार्य करते रहने तथा हर किसी के सुख- दु:ख में नि:स्वार्थ भावना के साथ समर्पित रहने की सोच सम्मानित हुई है। संदीप छीपा को अभी तक 100 से भी ज्यादा अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। इस कार्यक्रम के दौरान दौसा की सोनू शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पूरे भारत से 111 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा | 

इस अवसर पर अनुराग सेवा संस्थान लालसोट,गौ सेवा संस्थान, देवगिरी साहित्य एवं शोध संस्थान दौसा,राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा,दौसा की रसोई, श्री सुर संगम संस्था दौसा आदि सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments