सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 5 पत्ते, महादेव हो जाएंगे प्रसन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान शिव भक्त भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा-पाठ करते हैं। सावन के हर सोमवार को भोलेबाबा के भक्त शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि सावन के दौरान शिवलिंग पर 5 तरह के खास पत्ते भी जरूर चढ़ाए जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से महादेव अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

शमी के पत्ते :-

सावन में शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी के पत्ते भगवान शिव को बहुत अधिक प्रिय होते हैं और इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

दूर्वा घास :-

शिवलिंग पर दूर्वा घास चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। दूर्वा भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने का एक आसान तरीका है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दूर्वा में पॉजिटिव ऊर्जा होती है और इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से घर और जीवन से नकारात्मक एनर्जी दूर होती है।

भांग के पत्ते :-

शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से घर और लाइफ से नेगेटिविटी दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार भांग में मौजूद औषधीय गुण सिरदर्द, टेंशन और नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

धतूरा के पत्ते :-

धतूरा भगवान शिव को बहुत प्रिय है और इसे शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शंकर ने ग्रहण किया था, जिसके बाद उनके शरीर में विष का प्रभाव होने लगा था। देवताओं ने विष के प्रभाव को कम करने के लिए भोलेबाबा को धतूरा और भांग चढ़ाया था, जिससे उन्हें शांति मिली थी।

बेलपत्र :-

शिवलिंग पर बेलपत्र के पत्ते चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि बेलपत्र में तीन पत्तियां होनी चाहिए, जो त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का प्रतीक होती हैं। शिवलिंग पर कभी भी टूटी-फूटी या खंडित बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments