एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला हुई संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर के कलाम इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेल के तत्वावधान में “ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप और ग्रीन जॉब्स” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने की तथा मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. रेणु बिष्ट, मुख्य समन्वयक, ई-युवा सेंटर, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर रहीं। डॉ. बिष्ट ने छात्राओं को नवाचार और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छोटे-छोटे उदाहरणों के माध्यम से एंटरप्रेन्योरशिप के महत्व को समझाया और बताया कि युवा किस प्रकार समाज में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यशाला में विशेष वक्ता राजस्थान विश्वविद्यालय के ई.सी.एच. इन्क्यूबेशन सेंटर के मेंटर डॉ. सुनील छींपा रहे। डॉ. छींपा ने बताया कि आज नवाचार की प्रक्रिया से समस्याओं के समाधान खोजे जा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को ग्रीन सेक्टर में करियर बनाने हेतु प्रेरित किया। राजस्थान विश्वविद्यालय के ई.सी.एच. इन्क्यूबेशन सेंटर के दीपक कुमार ने तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला।  

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रो. निधि माथुर और संयोजक डॉ. राजकुमार बैरवा रहे। महाविद्यालय के संकाय सदस्य अनीता कटारा एवं डॉ. बचन सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्राचार्य प्रो. हेमंत पारीक ने ग्रीन जॉब्स की आवश्यकता, पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास के दृष्टिकोण से इसके महत्व को विस्तार से बताया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय की सौ से अधिक छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विषयवस्तु से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और विचार साझा किए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments