गुरुकुल पध्दति से चल रहा श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था का वैदिक शिविर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

पुष्कर (संस्कार सृजन) अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर व राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय वैदिक  संस्कार शिविर पुष्कर के महालक्ष्मी जी मंदिर में दिनांक 29 मई से चल रहा है। 

शिविर के छठे दिन राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर की निदेशका डॉ.लता श्रीमाली ने कहा कि ब्राह्मण का दायित्व है कि ब्रह्म ज्ञान को जीवन में अंगीकार कर जीवन को सफल बनाया जावें। संस्था अध्यक्ष विधु शेखर दवे ने बताया कि संध्या वंदन, वेदाध्ययन एवं ब्रह्मार्पणम का अभ्यास,भद्रशुक्त, रुद्राष्टाध्याई का प्रथम एवं द्वितीय अध्याय करवाया जा रहा है। 

संस्था उपाध्यक्ष कांतिलाल ओझा ने बताया कि शिविर में ज्योतिष अध्ययन दर्शन पंचांग, निर्णय सागर पंचांग से करवाया जा रहा है। ओझा ने यह भी बताया कि पं.जीवन किशोर जोशी,पं.सुरेन्द्र दवे,पं.दीनदयाल पाराशर बच्चों को वैदिक शिक्षा प्रदान करने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस शिविर की संपूर्ण व्यवस्था शिविर संचालक पं.प्रवीण त्रिवेदी, जोधपुर संभाल रहे है तथा संस्था व्यवस्थापिका श्रीमती उर्मिला दवे इस शिविर की देखभाल की समस्त व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग कर अपना योगदान दे रही है। प्रातः काल में बालकों को योग शिक्षा एवं ज्योतिष ज्ञान प्रदान करने में पं.गुरुप्रसाद दवे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि देशभर से समाज के बालक शिविर में भाग ले रहे है। 18 जून को वैदिक संस्कार शिविर का अंतिम दिन होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069    



Post a Comment

0 Comments