सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए रविवार को करें इन 5 चीजों का दान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य के अनुसार, रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ ही कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा व सफलता मिलती है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन कुछ चीजों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे जन्मकुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। जानें रविवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. तांबे के बर्तन का दान: 

हिंदू धर्म में तांबा सूर्यदेव का धातु माना गया है। मान्यता है कि रविवार के दिन तांबे के बर्तन का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। स्वास्थ्य में सुधार होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। करियर में सफलता मिलती है।

2. गेहूं व गुड़ का दान: 

सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन गेहूं व गुड़ का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन किसी गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं व गुड़ का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और आर्थिक संपन्नता आती है।

3. चप्पल व जूते का दान: 

रविवार के दिन चप्पल व जूते का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन चप्पल व जूतों का दान करने से कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

4. अन्न व जल का दान: 

रविवार के दिन अन्न व जल का दान भी अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

5. फलों का दान: 

सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन फलों का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को फल का दान करने से आर्थिक लाभ होता है और करियर में तरक्की मिलती है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments