रवींद्र मंच पर नाटक मी टू का मंचन आज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) रवींद्र मंच के मिनी थिएटर में नाटक मी टू का आज शाम 7:30 बजे मंचन किया जाएगा |  आरजे 14 आर्ट एण्ड वेल्फेयर सोसाइटी के बैनर तले और लेखक-निर्देशक शाहरुख खान अब्बासी है | इस नाटक के माध्यम से यह बताया गया है की आकृति एक महत्वाकांक्षी युवती मशहूर फिल्म निर्देशक संवाद के पास एक फिल्म में काम मांगने पहुँचती है। पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच एक अप्रत्याशित और तीव्र आकर्षण पैदा होता है। जिससे वे बहुत जल्दी एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। यह नज़दीकी कुछ समय तक चलती है।


कुछ दिनों बाद संवाद को पता चलता है कि आकृति ने उसके खिलाफ बलात्कार (रेप) का एक भयानक मामला दर्ज करा दिया है। उसकी प्रतिष्ठा और करियर सब एक पल में खतरे में पड़ जाते हैं। अदालती कार्यवाही शुरू होती है जहाँ माहौल तनाव और आरोपों से भरा होता है। संवाद अपने वकील की मदद से खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करता है। वहीं आकृति अपने वकील के साथ संवाद पर जबरदस्ती और शोषण के गंभीर आरोप लगाती है। दोनों तरफ से ज़ोरदार बहस होती है सच क्या है ? यह समझना मुश्किल हो जाता है। 

सुनवाई के दौरान हर गवाही और हर दस्तावेज़ पर सवाल उठते हैं। फिर आता है वह निर्णायक मोड़... अदालत में सबूतों और गवाहों की गहन पड़ताल के बाद एक चौंकाने वाला सच सामने आता है कि आकृति ने अपने मित्र जोजो के साथ मिलकर संवाद की धन और संपत्ति लूटने के चक्कर मे जानबूझकर संवाद के खिलाफ झूठा मामला गढ़ा था और अंत में संवाद की मासूमियत साबित हो जाती है।

नाटक के मुख्य कलाकार- मृणाल चौपड़ा, शाहरुख खान अब्बासी, मनोज इडीवल, मोनिका कौर, असलम कुरैशी, महेश योगी, आदिल खान, खुर्शीद आलम, सुनील सैनी, तरुण शर्मा, सितारा, ग्रीराज, सुनील, फरहान, रूपाली, लोकेश, यश और नमन हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments